Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: आज उत्तरप्रदेश में पीएम मोदी और सीएम योगी की विश्वास और ईमानदार सरकार की जीत हुई हैं-कृष्ण पाल गुर्जर

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:केंद्रीय राज्य मंत्री एंव फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि दुनिया के सब से लोकप्रिय नेता व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति देश का विश्वास कायम हैं, और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज्य एंव सुशासन दिया हैं। उन सब की जीत हैं। उनका कहना हैं कि उत्तर प्रदेश में पिछले पांच सालों में गांव, शहरों में गरीबों और किसानों की स्थिति सुधारने की दिशा में काम किया और उनका हक़ पहुंचाया हैं।

आज उसी का परिणाम है। उनका कहना है कि नेतृत्व विश्वास की हैं, वह विश्वास को कायम रखा हैं पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने। 

उन्होंने कहा कि जिस तरह से विरोधी पार्टी के लोगों ने बीजेपी के खिलाफ भ्रम फैला और जनता को भटकाने का काम कर रहे थे, को उत्तर प्रदेश की जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया हैं। देश के लोग तय करते हैं कि उनके देश और प्रदेश का नेता कैसा हो ,वह उत्तर प्रदेश की जनता ने पूर्ण रूप से साफ़ कर दिया हैं। उन्होनें कहा कि देश की सीमा हो या विकास कार्यों , चाहे तिरंगे की सम्मान की बात हो, ईमानदार सरकार की पहचान सारे पैमाने पर नरेंद्र मोदी और योगी आदित्य नाथ की सरकार खड़ी उतरी हैं। 
 
उनका कहना हैं कि उत्तरप्रदेश में 1937 के बाद योगी आदित्य नाथ की सरकार दूसरी बार बनने जा रही हैं। सवाल के जवाब में उनका कहना हैं कि बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी हैं और हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती हैं। उन्होनें कहा कि बीजेपी के पास बड़े चेहरे हैं , और पार्टियों के पास एकाद  चेहरे को छोड़ कर कोई और बड़ा चेहरा नहीं हैं।

Related posts

ब्रेकिंग: फरीदाबाद जिले में अब तक 52% वोटिंग हुई। अब तक 9 लाख 44 हजार मतदाताओं ने वोटिंग की है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: नगर निगम प्रशासन ने आज बकायादारों के 15  इकाईयों की सीलिंग की गई।

Ajit Sinha

शनिवार,8 नवंबर को सुबह 8 से यात्रा समाप्त होने तक फरीदाबाद से गुड़गांव (पाली – मागंर ) आने- जाने वाला मार्ग पूर्णतया बंद रहेगा

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x