Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: भ्रष्टाचार मामले में कानूनगो को दोषी करार देते हुए कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़:अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश,पंचकूला की अदालत ने एक सरकारी कर्मचारी को भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराते हुए उसे 4 साल कारावास की सजा सुनाई है। हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि अदालत ने दोषी कर्मचारी पर 10,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषी कर्मचारी का नाम देवेंद्र कुमार कानूनगो है,जिसे विजिलेंस टीम ने वर्ष 2016 में रेड के दौरान शिकायतकर्ता से सरकारी कार्य करने के एवज में 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया था। अदालत ने भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 7 के तहत दोषी को 3 साल कैद सहित 5000 रुपये जुर्माना और भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 13 के तहत 5000 रुपये जुर्माना लगाते हुए 4 साल कैद की सजा सुनाई है।

Related posts

ट्रिपल इंजन सरकार से तीन गुना तेज हो जाएगी प्रदेश के विकास की गति: धनखड़।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: 13 आईएएस, 1 आईपीएस व 1 आईआरएस के तुरत प्रभाव से हरियाणा सरकार ने तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

झूठी अपहरण सूचना फैलाने, रोड जाम करने, मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से सनसनी फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x