Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: गलत तबादलों पर भड़के कर्मचारियों ने सर्कल पर काटा जमकर बवाल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज फरीदाबाद बिजली निगम के सेक्टर-23 कार्यालय पर एचएसईबी वर्कर यूनियन के नेताओं ने सर्कल पर जमकर काटा बवाल। अपने जेई साथियों के साथ हुए निगम मैनेजमेंट दवारा हुए गलत बर्ताव और तबादले को लेकर भड़के यूनियन के नेताओं ने एनआईटी एक्सईन को यूनियन की ओर से अपना नोटिस दिया। जिसके बाद कर्मचारियों ने एनआईटी फरीदाबाद डिवीजन के दफ्तर पर काफी देर तक जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया ।
और कहा कि जब तक इन जेईयों के तबादले रद्द नहीं किए  जाते तब तक फरीदाबाद सर्कल हरेक बिजली दफ्तर पर सोमवार से विरोध को और तेज करते हुए जोरदार प्रदर्शन होंगे । फरीदाबाद सर्कल के एसई ऑपरेशन के खिलाफ हल्ला बोलते हुए जबरदस्त नारेबाजी की । सर्कल सचिव सन्तराम लाम्बा ने कहा कि यदि इनके गलत तबादले नही रोके गए। तो आने वाले सोमवार से निगम के सभी बिजली दफ्तरों पर इस विषय को लेकर के कर्मचारियों के जोरदार विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे। अपने इन साथियों के साथ हुए अन्याय को बर्दाश्त नही किया जाएगा फिर इसके लिए चाहे कितनी लंबी लड़ाई ही क्यों ना करनी पड़े । अगर इस विरोध के चलते इससे उत्पन्न किसी भी प्रकार की अशांति पैदा हुई तो इसके लिए  बिजली निगम के आला अधिकारी व प्रशासन जिम्मेदार होगा । इस मौके पर सन्तराम लाम्बा, सतीश छाबड़ी, लेखराज चौधरी, विनोद शर्मा, कर्मवीर, वेदप्रकाश, नरेंदर, कुलदीप शर्मा, अशोक राठी, परवीन, महेन्दर, राकेश, मुकेश धतीर आदि नेताओं सहित सैंकड़ों कर्मचारी इस रोष प्रदर्शन में मौजूद रहे ।

Related posts

पुलिस स्मृति दिवस – हरियाणा के डीजीपी पी.के. अग्रवाल ने पुलिस शहीदों को दी श्रद्धांजलि, फरीदाबाद के संदीप को किया याद

Ajit Sinha

मुख्यमंत्री मनोहर लाल की जीरो टॉलरेंस नीति के चलते विजिलेंस की छापेमारी तेज

Ajit Sinha

फरीदाबाद: विधायक राजेश नागर ने कियातिगांव राजकीय महाविद्यालय में हवन के साथ नववर्ष का स्वागत

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x