Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कांग्रेस प्रत्याशी की तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने धमकी देकर ब्लैकमेल करने की कोशिश

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
नोएडा से कांग्रेस प्रत्याशी और स्टार प्रचारक पंखुड़ी पाठक के तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर ब्लैकमेल करने के प्रयास का मामला सामने आया है। भोजपुरी अभिनेता व भाजपा सांसद रवि किशन के नाम व फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी ट्विटर अकाउंट से मंगलवार को इसे वायरल कर एक लाख रुपये मांगे हैं। इस संबंध में पंखुड़ी पाठक के पति अनिल यादव ने साइबर अपराध थाने में शिकायत दी है। अनिल यादव ने बताया कि ट्विटर पर रविकिशन के नाम का व्यक्ति उनकी पत्नी की फर्जी अश्लील फोटो अपलोड कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी ने पीड़िता से एक लाख रुपये की मांग की है। इस मामले की जांच साइबर सेल कर रहा है.
पंखुड़ी पाठक के पति अनिल यादव ने साइबर अपराध शाखा में शिकायत दी है जिसमें कहा गया है. ट्विटर पर रवि किशन के नाम का व्यक्ति उनकी पत्नी की फर्जी अश्लील फोटो अपलोड कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि आरोपी ने पीड़िता से एक लाख रुपये की मांग की है। यादव ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर आरोपी लगातार अश्लील फोटो अपलोड करने की धमकी दे रहा है। पंखुड़ी पाठक कांग्रेस की स्टार प्रचारक हैं। फिलहाल वह फिरोजाबाद में प्रचार कर रही हैं। पाठक नोएडा विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। पाठक का आरोप है कि उन्हें ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया मंचों के माध्यम से परेशान किया जा रहा है। पाठक ने एक राजनीतिक पार्टी के आईटी सेल पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया है।डीसीपी महिला सुरक्षा वृंदा शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि साइबर पुलिस आरोपी के ट्विटर अकाउंट के आधार पर उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है।

Related posts

फरीदाबाद: अवैध वसूली की खेल में खूनी खेल खेलने वाले 4 आरोपितों को क्राइम ब्रांच -65 की टीम ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फर्जी पासपोर्ट बनाने वाले एक गिरोह का क्राइम ब्रांच ने किया पर्दाफश, मास्टरमाइंड सेक्टर -37 , फरीदाबाद का- 8 अरेस्ट।

Ajit Sinha

दस टायरा ट्रक में रुई की आड़ में अवैध शराब की तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार, 191 पेटी शराब बरामद-देखें वीडियो

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x