Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

आर्डर में थोड़ा विलंब होने पर दबंगों ने रेस्टोरेंट कर्मचारी को पीटा, हॉस्टल मालकिन के साथ मारपीट- फुटेज देखें

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नॉएडा: पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में लगता है पुलिस का खौफ खत्म हो गया है, यही कारण है कि जरा जरा सी बात पर लोग मारपीट पर उतारू हो जा रहे हैं ऐसी दो घटना थाना क्षेत्रों में घटित हुई है. थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित अंसल मॉल के एक रेस्टोरेंट में खाना देर से परोसे जाने से नाराज तीन युवकों ने रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से मारपीट की.

दूसरी घटना थाना 49 क्षेत्र में सेक्टर- 51 होशियारपुर में घटित हुई जिसमें चार-पांच लड़कों ने मिलकर हॉस्टल चलाने वाली महिला को सही खाना नहीं देने पर पीटा.  दोनों ही मामलों में आरोपी मारपीट करते हुए सीसीटीवी में कैद हुए हैं.पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई कर रही है. इमरान का अंसल माल में ज्यूक नाम से रेस्टोरेंट है । दादरी के कटहेरा के रहने वाले तीन युवक परवेज, मनोज व क्रेस सिंह खाना खाने रेस्टोरेंट पर पहुंचे।

तीनों ने चिकन बिरयानी ऑर्डर की। आर्डर में थोड़ा विलंब होने पर परवेज उत्तेजित हो गया। उसने आर्डर आने से पहले ही रेस्टोरेंट कर्मचारी अल्ताफ की गर्दन पकड़ कर उसको पीटना शुरू कर दिया। अल्ताफ को पीटते हुए आरोपित लिफ्ट तक ले गए। वहां मौजूद भीड़ ने किसी तरह पीड़ित को आरोपित के कब्जे से मुक्त कराया। एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडेय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर थाना नॉलेज पार्क पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
दूसरी घटना थाना 49 क्षेत्र में सेक्टर 51 होशियारपुर में घटित हुई सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, वीडियो में साफ देखा जा सकता कि हॉस्टल मालकिन जब वह फोन पर किसी से बातचीत कर रही, इस दौरान गेट पर कुछ लड़के आते हैं। महिला उनसे बातचीत करती है। तभी एक लडका महिला मालकिन को टेबल पर धक्का दे दिया।

युवकों पहले उसके साथ धक्का मुक्की और मारपीट करते हुए  महिला को बाहर खींचने का प्रयास करते हैं। तभी महिला का साथी उसे बचा लेता है. हॉस्टल मालकिन महिला का नाम निधि शर्मा है। वह सेक्टर-51 में हॉस्टल चलाती है। इन्होंने कॉलेजों के साथ अनुबंध किए हुए है। जिनके लड़के यहां रुकते हैं। कुछ दिनों से खाने को लेकर कोई इशु आ रहा था। जिसको लेकर लड़कों ने कई बार शिकायत की थी। महिला ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद कोतवाली सेक्टर-49 में दोनों पक्षों को बुलाया गया। यहां बातचीत की जा रही है। पुलिस का कहना है अभी दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल दोनों पक्षों के बीच बातचीत से हल निकाला जा रहा है।

Related posts

अवैध वसूली : अनिल भल्ला से प्रोडक्शन वारंट के दौरान 24 लाख 60 हजार 600 रुपये, 1 पिस्टल, काफी मात्रा में ज्वैलरी बरामद

Ajit Sinha

हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने अक्टूबर माह में छापामारी कर पांच कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

वीडियो कॉल एंव व्हाट्सअप के जरिए व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला छात्र को किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x