Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव

बीती रात पराठे खाने के लिए गया था, गोली लगने से अस्पताल पहुंच गया , दो नाबालिग सहित तीन आरोपित पकड़े गए।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
आज तड़के कार में सवार होकर मिलेनियम सिटी सेंटर के नजदीक पराठे खाने गया था,वहां पर वैगनआर कार में पहले से मौजूद चार लोगों से उसकी कहासुनी हो गई, इस पर वैगनआर कार में सवार  लोगों ने उसका पीछा किया , और अपनी वैगनआर कार को उसकी कार के आगे एकदम से लगा दी , जिससे दोनों गाड़ियां आपस में टकरा गई। इस दौरान वैगनआर कार में सवार लड़कों ने जान से मारने की नियत से उस पर पिस्टल से गोली चला दी, जोकि उसके हाथ में लगी। यह लोग और गोलियां चलाते, तब तक उसके लोग भी सामने से आते हुए देख,यह अपनी वैगनआर कार को छोड़ कर फरार हो गए। अब इस मामले में पुलिस तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो नाबालिग है।    

पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि आज मंगलवार को एक व्यक्ति ने थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम की पुलिस को एक लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि आज मंगलवार को सुबह लगभग 2:15 पर वह अपने साथियों के साथ कार में मिलेनियम सिटी सेंटर के नजदीक पराठे खाने गया था। इसी दौरान वहां पर पहले से ही एक वैगनआर गाड़ी में चार व्यक्ति बैठे थे जिनके साथ उनकी कहासुनी हो गई। इस दौरान वैगनआर कार में बैठे व्यक्तियों द्वारा उनको पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद ये वहां से आ गए, लेकिन वैगनआर कार में बैठे व्यक्तियों द्वारा उनका पीछा किया गया तथा सेक्टर-44, गुरुग्राम में ठेके के नजदीक वैगनआर कार में बैठे व्यक्तियों ने कार उनकी  कार के आगे लगा दी जिससे उसकी  गाड़िया आपस में टकरा गई तथा उन व्यक्तियों ने जान से मारने की नीयत से इन पर गोली चलाई जो उसके हाथ पर लगी। इसके बाद ये बचकर वहां से भागने लगे तो उसी दौरान इनके कुछ अन्य साथी भी वहां आ गए जिनको देखकर वे चारों व्यक्ति वैगनआर कार को छोड़कर वहां से भाग गए। इस शिकायत पर थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।उनका कहना है कि थाना सुशांत लोक, गुरुग्राम की पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उपरोक्त मुकदमा  में 1 नाबालिग सहित 2 आरोपितों को आज मंगलवार को काबू किया। आरोपितों की पहचान नासिर निवासी ईस्ट गोकलपुर, दिल्ली के रूप में हुई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल से वैगनआर कार, 01 जिंदा कारतूस व 01 खाली कारतूस बरामद किया गया है। मुकदमा  अनुसंधान अधीन है।

Related posts

कुख्यात अपराधी और 2 मामलों में घोषित अपराधी को दिल्ली पुलिस की एआरएससी अपराध शाखा ने किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

पलवल: रेलवे कॉरिडोर जमीन घोटाले के मामले में आरोपित वरुण देव गर्ग,DEO SDO(C) cum LAC officer अरेस्ट।

Ajit Sinha

खाद्य एंव औषधि विभाग ने छापेमारी करते हुए देसी घी हरियाणा फ्रेश व गोविंद ब्रांड के सेम्पल लिए और स्टॉक को सील कर दिया। 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x