Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: चंदावली सरपंच के साथ मारपीट के मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपित अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच,सेक्टर – 85 की टीम ने आज एक हफ्ते पूर्व बल्लभगढ़ के चंदावली गांव के सरपंच पर लाठी-डंडों से किए गए हमले के मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपितों  को अरेस्ट  किया है। अरेस्ट किए गए आरोपितों के नाम रितिक और  तौहीद  है। आरोपित  रितिक बल्लभगढ़ के गांव नवादा और  तौहीद सेक्टर- 62, आशियाना फ्लैट के रहने वाले  है। इस मामले में दो आरोपितों  की गिरफ्तारी अभी बकाया है जिनकी पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है। 

इंचार्ज सुमेर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एक हफ्ते पहले थाना सदर बल्लभगढ़ में चंदावली  सरपंच गिरिराज सिंह द्वारा दी गई शिकायत में उसने बताया कि उसके घर के पास में एक पार्क है जहां पर चार-पांच लड़के बैठे हुए थे और आपस गाली- गलौज कर रहे थे। जब चौकीदार ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन्होंने चौकीदार के साथ मारपीट शुरू कर दी। चौकीदार वहां से भागकर सरपंच के पास आया और उसे उसके साथ हुई मारपीट के बारे में  बताया। इतने में ही आरोपित  अपने साथियों के साथ सरपंच के घर आ पहुंचे और सरपंच के साथ भी लात घूसों तथा लाठी-डंडों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जब वहां पर भीड़ इकट्ठे होने लगी तो आरोपित  वहां से फरार हो गए और जाते-जाते सरपंच के गले की चैन भी छीनकर ले गए। पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपितों  के खिलाफ मारपीट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू की गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच , 85 की टीम ने मामले में शामिल तीन आरोपितों को अरेस्ट  कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपित 18–20 साल के नवयुवक है और चौकीदार द्वारा टोकने पर गुस्से में आकर उन्होंने सरपंच और  चौकीदार के साथ मारपीट की थी। पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपितों  को अदालत में पेश किया गया जहां से नाबालिग को जमानत मिल गई, वहीं आरोपित  रितिक तथा रोहित को जेल भेज दिया गया है। इस मामले में फरार चल रहे दोनों आरोपितों को पुलिस द्वारा जल्द अरेस्ट  किया जाएगा।

Related posts

नाबालिक से पहले दोस्ती, फिर नाबालिक को ले गया बसई – एक्सप्रेस -वे के पास, और कर दी बेहरमी हत्या, पकड़ा गया।

Ajit Sinha

23 वर्षीय नर्स पत्नी की एक इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी, एक नर्सिंग होम में एक साथ करते थे काम -अरेस्ट

Ajit Sinha

फरीदाबाद: दुष्कर्म की आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने वाला आरोपित अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x