Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद:चिन्हित हॉट स्पॉट को हरा-भरा बनाकर फोटो सहित करें रिपोर्ट प्रस्तुत : डीसी विक्रम सिंह


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में हरियाणा सरकार का लक्ष्य है कि शहरों में प्रदूषण का स्तर कम से कम रहे। शहरी क्षेत्रों में विभिन्न कारणों से हो रहे प्रदूषण को कम करने के लिए अधिकारी योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। डीसी विक्रम सिंह बुधवार को हरियाणा स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयरमैन पी राघवेंद्र राव के साथ हुई वीडियो कॉन्फ्रेंस के बाद संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दे रहे थे।

उन्होंने एनजीटी के निर्देश पर बनाई गई ज्वाइंट कमेटी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। ताकि अगली तारीख पर उसे एनजीटी के सामने प्रस्तुत किया जा सके। मुख्य रूप से शहर में प्रदूषण के हॉटस्पॉट को ग्रीन स्पॉट में बदलने की योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि संबंधित विभाग जिला में जो चिन्हित हॉटस्पॉट हैं।

उन पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उनको हरा-भरा बनाकर फोटो सहित अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण को लेकर केंद्र व राज्य सरकार की ओर से भी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। इस अवसर पर एडीसी अपराजिता, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल, नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर गौरव अंतिल, ज्वाइंट कमिश्नर शिखा, प्रदूषण बोर्ड की जिला अधिकारी स्मिता कनोडिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद:अमृता हॉस्पिटल बना मरीज के हृदय में हार्मनी वाल्व लगाने वाला एशिया का पहला अस्पताल।

Ajit Sinha

अपने आपको पुलिसकर्मी बताने वाला गिरफ्तार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने किया काबू, थाना ओल्ड फरीदाबाद में मामला दर्ज।

Ajit Sinha

फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर के के राव ने तुरंत प्रभाव से 25 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं, लिस्ट पढ़े।  

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x