Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद ब्रेकिंग: ओयो होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, होटल मालिक, एजेंट व 14 लड़कियों सहित 34 अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: एसीपी संदीप मोर के नेतृत्व बनाई गई क्राइम ब्रांच -30 व सेक्टर -16 महिला पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़खल मोड़ स्थित ओयो होटल में छापेमारी कर वहां पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया हैं ,इस अनैतिक कार्य में लिप्त 34 आरोपितों को अरेस्ट किया गया है. अरेस्ट  किए गए आरोपितों में करतार, सुनील, अतुल, विपिन, रिकी, सुरेंद्र, पंकज, धीरज, शुभम, विनय, देवेंद्र, मोहित, फरजान, नदीम, आकिब, राहुल, रजत, रोहित, माफिजा उर्फ सुम्मी, अंजलि रूपा, असुरा, मुस्कान, अंजली, किरण, नेहा, पूजा, पलक, रविता सुशीला, कुमकुम, काव्या, एजेंट संदीप उर्फ मोनू तथा होटल मालिक नरेंद्र का नाम शामिल है। आरोपित एजेंट मोनू टैक्सी ड्राइवर का काम करता है जिनका इन लड़कियों के साथ संपर्क में रहता था । मोनू ही इन लड़कियों को होटल में लेकर और छोड़ कर आता है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ओल्ड फरीदाबाद नेशनल हाइवे स्थित बड़खल मोड़ स्थित सासाराम ओयो होटल पहले भी विवादों में रह चुका है। कानपुर का कुख्यात गैंगस्टर विकास दुबे भी अपनी फरारी के दौरान इसी होटल में रुकना पाया गया था। एसीपी संदीप मोर रात्रि गश्त के दौरान बड़खल मोड़ पर मौजूद थे जहां उन्हें गुप्त सूत्रों की सहायता से सासाराम ओयो होटल में चल रहे देह व्यापार की सूचना प्राप्त हुई जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसीपी संदीप मोर ने क्राइम ब्रांच-30 तथा महिला थाना सेक्टर- 16 की एक संयुक्त टीम गठित कर होटल में रेड की जहां पर चल रहे वेश्यावृत्ति में संलिप्त आरोपितों  को अरेस्ट किया गया।

पुलिस द्वारा मौके से एंट्री रजिस्टर को अपने कब्जे में लिया । आरोपितों के खिलाफ पुलिस थाना ओल्ड में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा नंबर- 71 दर्ज किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि इस होटल का मालिक डबुआ निवासी आरोपित नरेंद्र है। होटल में एजेंट मोनू तथा महिला आरोपित मफिजा उर्फ सुम्मी वेश्यावृति के लिए बिहार से लड़कियां मंगवाते थे। एजेंट मोनू द्वारा रोज यहां 10-15 लड़कियां वेश्यावृत्ति के लिए लाई जाती है। पूछताछ पूरी होने के साथ सभी आरोपितों  को अदालत में पेश करके जेल भेजा गया ।

Related posts

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, फरीदाबाद द्वारा HSDM के तहत चलने वाले 2 ट्रेनिंग सेंटरों पर मारा छापा

Ajit Sinha

आईआरबी भोंडसी की फ़र्स्ट बटालियन जिसमें 950 जवान शामिल को स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फ़ोर्स घोषित किया गया

Ajit Sinha

हरियाणा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ के बतौर प्रदेशाध्यक्ष एक वर्ष का कार्यकाल पूरा,जाने क्या हैं खास

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x