Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

अग्रवाल वैश्य समाज फरीदाबाद द्वारा आयोजित कैंप मे बतौर मुख्यातिथी पहुँचे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: आज एयर फोर्स रोड पर जवाहर कॉलोनी एनआईटी फरीदाबाद मे अपोलो दांत और आँखों के हॉस्पिटल की नई शुरुआत की गई है। जिस उपलक्ष्य में  हॉस्पिटल द्वारा आज नि: शुल्क कैंप का आयोजन किया गया। जिसकी शुरुआत रिबन काटकर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने की। इस अवसर पर पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कैंप के आयोजन कर्ताओं का निशुल्क चिकित्सा उपलब्ध करवाने और जरूरतमंदों को दवाई और चश्मा निशुल्क देने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि  इस तरह के कैंप उन जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित होते है जो आर्थिक तंगी के अभाव मे हॉस्पिटल जाकर भी समय पर उपचार नहीं करवा पाते और दवा नहीं ले पाते। इसके अलावा विपुल गोयल ने सभी लोगों को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज समय पर लेने की बात भी कही ताकि कोरोना के विरुद्ध सुरक्षा चक्र मजबूत बन सके।

इससे पहले पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुँच महाराजा अग्रसेन की मूर्ति के सामने दीप प्रज्वलित किया और आयोजनकर्ताओं को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। आयोजनकर्ताओं ने मुख्यातिथि को फूल माला, बुके और महाराजा अग्रसेन की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। कैंप के आयोजनकर्ताओ डॉक्टर सचिन जिंदल ने बताया कि उनके कैंप में खबर लिखे जाने तक करीब 150 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन आँखों के और  100 से ज्यादा दाँत चेक करवाने वालो के हो चुके थे। इसके अलावा वो पिछले 10 सालो से अपनी सेवाएं एनआईटी क्षेत्र में लोगों को छोटे हॉस्पिटल में सुचारु रूप से दे रहे हैं और  आज उसी को बड़ा रूप दिया गया है ताकि ज्यादा मरीजों को समय पर उपचार मिल सके और कहा कि  उनका प्रयास है वो आगे भी लोगों की भलाई का कार्य इसी प्रकार जारी रखेंगे। इस मोके पर अग्रवाल समाज फरीदाबाद लोकसभा से अध्यक्ष प्रवीण गर्ग, प्रदेश संगठन मंत्री केदारनाथ अग्रवाल, इंद्रपाल गुप्ता, ईश्वर चंद गर्ग, परमानंद गर्ग, सुरेंद्र गोयल, रमेश चंद जिंदल, संदीप जिंदल, अमित गोयल, हरि ओम, डॉक्टर गरिमा सिंगला व अन्य डॉक्टरों की टीम मौजूद थे।

Related posts

फरीदाबाद: असम से लाई गई 5 लड़कियों को गलत धंधे में धकेलने के लिए बनाया गया था बंधक, पुलिस ने कराया मुक्त, भेजा जेल

Ajit Sinha

फरीदाबाद : कौशल विकास केन्द्र का लक्ष्य 2022 तक 20 लाख लोगों को सर्टिफाइड करना है।

Ajit Sinha

निगमायुक्त सोनल गोयल की छठ के घाटों सफाई व पानी भरने वाली बात निकला बकवास,छठ पूजा समाप्त, देखिए वीडियो।   

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x