Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: तिगांव क्षेत्र के विधायक राजेश नागर बोले, “मुझे क्षेत्र की जनता ने गोद ले लिया है”

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश नागर के जन्मदिन पर आज उनके भतौला निवास पर हजारों की संख्या में जनता पहुँची। जिससे गदगद विधायक ने कहा कि वह क्षेत्र की जनता द्वारा गोद ले लिए गए हैं।  उन्होंने कहा कि वह जनता का कर्ज नहीं उतार सकते, लेकिन उनकी सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। जिसमें वह 24 घंटे तैयार रहते हैं। नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से मेरे विधानसभा क्षेत्र में इतने विकास कार्य हो रहे हैं कि लोग बहुत सुखी महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज करोड़ों रुपए के विकास कार्य मेरे क्षेत्र में हो रहे हैं। इसके साथ-साथ केंद्र एवं राज्य की दर्जनों योजनाओं का लाभ आज हर वर्ग तक पहुंच रहा है। जो भारतीय जनता पार्टी की अंत्योदय नीति को साकार रूप देता नजर आ रहा है।

विधायक राजेश नागर ने भारत कॉलोनी स्थित सेवा भारती हरियाणा के सहयोग से चलने वाले शिक्षा एक अभियां ट्रस्ट द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र में पढ़ने वाली बच्चियों एवं आस पास क्षेत्र में रहने वाले नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ भी केक काटकर अपने जन्मदिन की खुशी साझा की।विधायक राजेश नागर के भतौला निवास पर बंचारी के नगाड़ा और जोगियों की बीन की धुन पर लोग घंटों नाचते रहे। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने यहां पहुंचकर विधायक राजेश नागर का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर हजारों केक काटे गए और एक से बढ़कर एक विशाल फूल मालाओं द्वारा समर्थकों ने उनको शुभकामनाएं दीं। लोग बोले ऐसा सच्चा विधायक हमने अपने जीवन में नहीं देखा। लोगों को यह कहते सुना गया कि विधायक आज भी अधिकारी से बात करते समय अपने फोन को स्पीकर पर रखते हैं, जो उनकी ईमानदारी की मिसाल है। लोगों ने कहा कि ऐसा लाडला विधायक हमें मिला है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। लोगों ने बोला कि राजेश नागर कोई भी निर्णय लेते हैं वह क्षेत्र की जनता की भलाई के लिए होता है। इसलिए हम उनके साथ हैं। इस अवसर पर तिगांव विधानसभा क्षेत्र सहित हरियाणा, दिल्ली, नोएडा के अनेक क्षेत्रों से लोग यहां पहुंचे। जिनमें राजनेता,अधिकारी,पंच-सरपंच, परिषदों के सदस्य, समाज सेवी, मीडिया के साथी भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। 

Related posts

हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने ज़िला गुरुग्राम एवं नूह के ज़िला अध्यक्षो के साथ ज़ूम ऐप पर चर्चा की

Ajit Sinha

फरीदाबाद में ट्रिपल मर्डर: पति ने अपनी पत्नी, सास, उसके एक रिश्तेदार की गोली मार कर की हत्या, आरोपित को धर दबोचा

Ajit Sinha

फिरौती के लिए स्कूल और पेट्रोल पंप मालिक के अपहरण के मामले में टेकचंद गैंग के गुर्गे को क्राइम ब्रांच -17 ने किया अरेस्ट

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x