Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

राजेश ने विधानसभा में मंझावली पुल जल्द बनाने व उनके क्षेत्र में अधिगृहीत जमीनों के मुआवजे किसानों को दिलवाने की मांग रखी

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष अपने क्षेत्र की मांगें जोरदार ढंग से रखीं। उन्होंने कहा कि अधिग्रहित किए जाने के लंबे समय के बाद भी ग्रेटर फरीदाबाद के किसानों को उनका मुआवजा नहीं दिया गया है। जिससे उनको अनेक प्रकार की दिक्कतें सामने आ रही हैं। नागर ने कहा कि उनसे किसान  आकर मिलते हैं और मुआवजा न मिलने की शिकायत करते हैं। किसी को अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसा चाहिए, किसी को रोजगार के लिए पैसा चाहिए। नागर ने किसानों का मुआवजा जल्द से जल्द दिलवाया जाए, जिससे वह अपने कामकाज व अन्य जरूरी कामों को निपटा सकें।

विधायक राजेश नागर ने कहा उनके तिगांव क्षेत्र को नोएडा से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा पुल काफी समय से निर्माणाधीन है। इसे जल्द बनाया जाए। इसके लंबे समय से अटके रहने से जो लाभ क्षेत्र की जनता को मिलना चाहिए था, वह मिलने में देरी हो रही है। उन्होंने पुल बना रही कंपनी को शीघ्र काम पूरा करने के निर्देश दिए जाने की मांग की, जिससे ग्रेटर फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा को आपस में जोड़ने का सपना जल्द पूरा हो सके। विधायक राजेश नागर ने तिगांव विधानसभा क्षेत्र के 18 गांवों को नगर निगम में लिए जाने और निगम में कर्मचारियों की कमी का भी मुद्दा उठाया। कर्मचारियों की कमी के कारण विकास पर प्रतिकूल प्रभाव की बात भी उन्होंने रखी। उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र से पैरालंपिक में कई मेडल शूटिंग में आए हैं। इस कारण लोगों का रुझान खेलों की ओर बढ़ा है। इसके लिए तिगांव क्षेत्र में एक शूटिंग रेंज बनाने की मांग भी विधायक नागर ने रखी।
इसके साथ ही तिगांव क्षेत्र में सीवर और जल निकासी की व्यवस्था सुचारू किए जाने की मांग भी  नागर ने रखी। 

Related posts

हरियाणा: सीएम मनोहर लाल ने की आज घोषणा- पुलिस भर्ती में ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी।

Ajit Sinha

चंडीगढ़: 2025 में मारूति के खरखौदा प्लांट में बनेगी पहली कार – डिप्टी सीएम

Ajit Sinha

बहादुर पुलिसकर्मियों को प्रोत्साहित करने के लिए जल्द जारी होगी ओआरपी पॉलिसी – नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x