Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

ग्रीन फिल्ड बिल्डर एंव प्रॉपर्टी डीलर्स व फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता की चोरी हुई फ़ॉर्चूनर गाडी मिल गई, ख़ुशी से उछल पड़े।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल के करीबी एंव ग्रीन फील्ड बिल्डर एंव प्रॉपर्टी एसोसिएशन एंव फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता की चोरी हुई फॉर्च्यूनर गाड़ी भगवान लक्ष्मी -गणेश की कृपा से केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के आर्शीवाद से मिल गई हैं। उनकी ये फ़ॉर्चूनए गाडी दिल्ली पुलिस की एक विंग ने बरामद की हैं, जिसे फरीदाबाद पुलिस जल्द लेकर आएगी। पकडे गए चोर के गिरोह से जिले की चोरी हुई गाड़ियों में से सिर्फ एक ही फॉर्चूनर गाडी बरामद हुई हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस जल्द ही एक प्रेस रिलीज जारी करेगी। उसमें और ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।

सराय थाने में दर्ज मुकदमा नंबर -236, दिनांक 31 अगस्त 2021, भारतीय दंड संहिता की धारा 379, थाना सराय, फरीदाबाद को ग्रीन फील्ड बिल्डर व प्रॉपर्टी एंड फीवा के प्रधान आकाश गुप्ता ,निवासी बी -71 , अशोका एन्क्लेव, पार्ट -2 , फरीदाबाद ने दर्ज मुकदमे में कहा कि अपनी फॉर्चूनर गाड़ी नंबर-एचआर -51 बीयू -2842 को जन्माष्टमी की रात लगभग 12 बजे अपने घर के बाहर रैंप पर खड़ी की थी जब वह प्रात साढ़े छह बजे घूमने के लिए अपने घर से बाहर निकले तो देखा की, उनकी फॉर्चूनर गाड़ी गायब थी। इसके बाद इस घटना की सूचना उन्होनें तुरंत थाना सराय सेक्टर-37, फरीदाबाद की पुलिस को दी ,इसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा नंबर-236 दर्ज की थी, जिसमे भारतीय दंड सहिंता की धारा 379 को दर्शाया गया हैं । इस संबंध में आकाश गुप्ता का कहना हैं कि जब उनकी फ़ॉर्चूनर गाडी हुई थी, उस दौरान उनके साथ -साथ उनका पूरा परिवार काफी निराश था और उनकी गाडी जल्द से जल्द मिल जाए इसके लिए वह पुलिस के बड़े से बड़े अधिकारियों से मिले,अब उनकी गाडी मिलने की खबर दिल्ली पुलिस से उनके पास आई हैं, ये सुन कर उनके बिजनेस पार्टनर उमा शंकर गर्ग ख़ुशी से उछल पड़े और आकाश गुप्ता को बधाई दे डाला।

Related posts

गांव अनखीर में 3000 गज जमीनों को कब्जाधारियों से प्रशासन ने कराई खाली,लोगों ने कहा गरीबों की सुनवाई नहीं होती।

Ajit Sinha

सब मशीन गन 21 विदेशी पिस्तौल व 200 जिंदा कारतूस के साथ 10 अन्तर्राष्टीय हथियार तस्कर पकड़े गए।

Ajit Sinha

कैब ड्राइवर के साथ रोड रेज के दौरान हुई सनसनीखेज मर्डर के मामले में एक महिला सहित तीन आरोपी पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x