Athrav – Online News Portal
Surajkund अंतर्राष्टीय फरीदाबाद मनोरंजन

फरीदाबाद:उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किया 36वें सूरज कुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला का शानदार शुभारंभ।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सूरजकुंड(फरीदाबाद): महामहिम उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 36 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला-2023 का शुभारंभ किया। यह मेला आगामी 19 फरवरी को सम्पन्न होगा। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व उनकी धर्मपत्नी डा. सुदेश धनखड़, प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल, मुख्य सचिव संजीव कौशल के साथ गोल्फ कार्ट में सवार होकर मेला परिसर का अवलोकन किया।उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सूचना, लोक संपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग द्वारा लगाई गई डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने बांस से बनाए गए नॉर्थ ईस्ट पवेलियन में प्रदर्शित हस्तशिल्प उत्पादों का अवलोकन किया।  उपराष्ट्रपति को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।

बॉक्स:-
मोदी आर्काइव का किया अवलोकन

इसके उपरांत उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किर्गिस्तान द्वारा लगाए गए स्टॉल पर प्रदर्शित उत्पादों का अवलोकन किया। इसके उपरांत उन्होंने मोदी आर्काइव में प्रदर्शित डिजिटल प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने मेला परिसर में सुरीली धुन से पर्यटकों का मनोरंजन करने वाली बीन पार्टी की प्रस्तुति भी देखी। उन्होंने श्रीलंका द्वारा लगाए गए स्टॉल में हस्तशिल्प उत्पादों का अवलोकन किया।

बॉक्स:-
म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान में हरियाणा की प्राचीन विरासत को देखा
-विरासत हरियाणा के पोस्टर का किया विमोचन
मेला परिसर में विरासत हरियाणा सांस्कृतिक प्रदर्शनी म्हारी संस्कृति म्हारा स्वाभिमान में पहुंचकर प्रदेश की प्राचीन संस्कृति का अवलोकन किया। इस स्टॉल पर महामहिम उप-राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को मान-सम्मान का प्रतीक पगड़ी बांध कर सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को विरासत हरियाणा का स्मृति चिन्ह भेंट किया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, उनकी धर्मपत्नी डा. सुदेश धनखड़ व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विरासत हरियाणा द्वारा 2016 से 2023 तक की सांस्कृतिक गतिविधियों से तैयार किए गए पोस्टर का विमोचन किया। उन्होंने इस स्टॉल में हरियाणा प्रदेश में प्राचीन समय में घरों में प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है।

बॉक्स:-
मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उपराष्ट्रपति का किया स्वागत

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेला परिसर के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंचने पर  उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ तथा उनकी धर्मपत्नी डा. सुदेश धनखड़ का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। वेशभूषा से सुसज्जित विभिन्न सांस्कृतिक मंडलियों ने मुख्य अतिथि व पर्यटकों का स्वागत अभिवादन किया। इस अवसर पर बड़खल की विधायक सीमा त्रिखा, पृथला के विधायक नयनपाल रावत, हरियाणा पर्यटन विकास निगम के चेयरमैन अरविंद यादव, प्रधान सचिव एम.डी. सिन्हा, प्रबंध निदेशक डा. नीरज कुमार, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा, उपायुक्त विक्रम सिंह,डीसीपी नितिश अग्रवाल, मेला प्रशासक अमित कुमार गुलिया सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

फरीदाबाद : निजी कंपनी के कर्मचारी की अज्ञात शख्स द्वारा गला रेत कर हत्या करने का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया हैं।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पल्ला क्षेत्र में एक कालोनी में आज नाला खोदने गए सिचाई विभाग के अधिकारीयों को लोगों के विरोध के बाद वापिस लौटना पड़ा।

Ajit Sinha

फरीदाबाद:पूर्व कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल पहले घर आए लोगों के साथ खेली होली ,फिर शहर के कार्यक्रम में पहुंच कर खेली होली।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
//jouptath.net/4/2220576
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x