Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

एनआईटी ब्यापार मंडल और अग्निशमन विभाग की टीम दीपावली पर्व पर आपात काल स्थिति से निपटने के लिए तैयार- राजेश

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद: ब्यापार मंडल (रजि.) मुख्यालय, तिकोना पार्क, फरीदाबाद,में व्यापारी के हितों की सुरक्षा और व्यापारिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज, मार्केट नंबर- 1 एन. आई.टी में दिवाली पर्व की भारी भीड़ को देखते हुए, अग्निशमन विभाग के सहयोग से आज प्रातः 10:30 बजे से अग्निशमन गाड़ियों का रोड शो किया गया। यह पहल ब्यापार मंडल,फरीदाबाद के इतिहास में व्यापारी समाज की खास अहमियत को प्रदर्शित करते हुए हर दिल अजीज प्रधान राजेश भाटिया ने ग्निशमन विभाग के सहयोग से किया है। अग्नि शमन विभाग द्वारा किसी भी आपात काल स्थिति में ब्यापार मंडल रजि. मुख्यालय, तिकोना पार्क, फरीदाबाद के सहयोग से,निपटने पर सहयोग करने का आश्वासन दिलाया गया। अग्निशमन विभाग से D.F.O. एस.पी. धनकड़, राज सिंह का सहयोग सराहनीय हैं।

इस अवसर पर व्यापारी भाइयों की अपार भीड़ संग गर्म जोशी को देखते हुए कार्यालय प्रांगण में आकस्मिक सहायता सहायता वाहन -एंबुलेंस की उपस्थिति सुनिश्चित कराई गई है, जो वक्त-बे-वक्त मौजूद रहेगी और ब्यापार मंडल, मुख्यालय, तिकोना पार्क, के द्वारा उक्त सेवा के रख रखाव को दुरुस्त कराते हुए, आकस्मिक सहायता वाहन -एंबुलेंस सेवा को अत्यंत कम समय में आवश्यक सेवा रूप में प्रस्तुत कर मील का पत्थर साबित कर दिया गया। त्योहारी मौसम के मिजाज और व्यापारी भाइयों के जोश को देखते हुए कई अहम मुद्दों पर विचार करते हुए प्रधान राजेश भाटिया ने व्यापारी भाइयों को सर्वोपरि मानते हुए, टाउन के व्यापारी भाइयों की मूलभूत जरूरतों और समस्याओं को सबके सहयोग से जल्द से जल्द शासन-प्रशासन संग सांझा कर, उसका निस्तारण कराने के अपने संकल्प को पुनः दोहराया। इस मौके पर अपार भीड़ और विभागीय सहयोग को देखते हुए टाउन की अन्य समस्याओं का विस्तृत आंकलन कर निस्तारण हेतु पूर्व प्रयास किया जाना जल्द से जल्द सामने आएगा। आज मौके पर प्रधान राजेश भाटिया संग सरदार जगनशाह सिंह, वेद कुकरेजा, बंसी लाल कुकरेजा, राजेश भाटिया (कानपुर वाले), संजय कुकरेजा, अमर बजाज, अजय अरोड़ा, प्रेम बब्बर, मनोज नासवा (पार्षद), विशाल भाटिया, आनंद कांत भाटिया, संदीप भाटिया, गगन अरोड़ा, अनिल अरोड़ा, अशोक भाटिया, अशोक जिंदल, रिंकल भाटिया, राम भाटिया, पवन कुमार, एस.बी. शर्मा, सी.पी. कालरा व् बलजीत आदि सहयोगीगणों ने टाउन के संग कई अन्य बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया और जिस पर उपस्थित व्यापारी सदस्यों ने पूर्ण विश्वास प्रकट करते हुए ध्वनिमत से स्वीकृति प्रदान की गई। प्रधान राजेश भाटिया अनुसार व्यापारिक एकता-सेवा-समर्पण और व्यापारी हितों की रक्षा और सुरक्षा का सदा प्रमुखता से ध्यान रखा जाएगा।

Related posts

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी द्वारा नए शामिल अधिकारियों के लिए जागरूकता सत्र का आयोजन

Ajit Sinha

पलवल: एवीटी स्टाफ की टीम ने आज 20 लाख रूपए के 105 मोबाइल फोन के साथ दो चोर अरेस्ट।

Ajit Sinha

फैशन डिजाइनिंग में साक्षी व  ब्यूटी कल्चर में आयशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x