Athrav – Online News Portal
गुडगाँव स्वास्थ्य

आईएमए हरियाणा टीम ने राष्ट्रीय स्पोर्ट्स ओलंपियाड में 34 मेडल जीते, गुरुग्राम के हिस्से में आया 7 मैडल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
गुरुग्राम: गत 27-31 अक्टूबर नासिक में आई एम ए राष्ट्रीय स्पोर्ट्स ओलंपियाड का आयोजन किया गया , जिसमें 1000 डॉक्टरों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। 17 खेलों का आयोजन किया गया l हरियाणा की टीम में 16 डॉक्टरों ने भाग लिया और 34 मेडल जीत कर लाए।

गुरुग्राम टीम से 6 डॉक्टर गए थे और सात मेडल हासिल करें। डॉ सारिका वर्मा, डॉ ज्योति यादव, डॉ योगेंद्र सिंह, डॉ अजय, डॉ राहुल कुमार और डॉ भूपेंद्र सिंह चौहान ने बैड मिंटन, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, कैरम और एथलेटिक्स में भाग लिया। डॉ. ज्योति यादव एथलेटिक्स में एक गोल्ड 2 सिल्वर और एक ब्रोंज मेडल जीत कर हासिल की। डॉ योगेंद्र सिंह ने 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। डॉ सारिका वर्मा ने सिंगल और डबल्स टेबल टेनिस में सिल्वर मेडल जीता। डॉ वंदना नरूला आई एम ए गुड़गांव अध्यक्ष ने डॉक्टरों को बधाई दी और कहा कि हमें अपनी गुड़गांव टीम पर गर्व है। हरियाणा स्टेट प्रेसिडेंट डॉ करण पूर्णिया ने सभी 16 डॉक्टरों की मेहनत को सराहा और आगामी 28 नवंबर को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा है जहां सभी डॉक्टरों को सम्मानित किया जाएगा।

Related posts

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बने खेडक़ी दौला टोल प्लाजा को हटाया जाना तय हो चुका है: सीएम मनोहर लाल 

Ajit Sinha

रोजाना 2000 से अधिक लोग निशुल्क कोरोना टेस्ट करवा रहे हैं, आप भी जल्द टेस्ट करवाए: डीसी 

Ajit Sinha

फरीदाबाद:मैरिंगो एशिया हॉस्पिटल्स ने गर्व के साथ क्षेत्र की सबसे एडवांस्ड वर्टिगो लैब की शुरुआत की, जो शहर में पहली और एकमात्र सुविधा है

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x