Athrav – Online News Portal
उत्तर प्रदेश फरीदाबाद

करवा चौथ त्यौहार: महिलाएं अपने पति को हेलमेट भेंट कर के दीर्घायु प्रदान कर सकते हैं- श्वेता शर्मा

अजीत सिन्हा  की रिपोर्ट 
मथुरा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक/ प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बताया हमारे देश में हर वर्ष सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 200000 लोगों की जान हर साल चली जाती है जो कि विश्व में सबसे अधिक है हमारे देश में 1% लोगों के पास वाहन है जबकि सड़क हादसों में लोगों की 10% मृत्यु दर है।इस मृत्यु दर में सबसे अधिक युवा टू -व्हीलर वाहन चालकों की होती और इन सड़क दुर्घटनाओं में 80% लोगों की मृत्यु हेलमेट न लगाने से होती है। 

इस चीज को लेकर समिति पिछले 10 वर्षों से लोगों को जागरूक करते हुए विभिन्न तरह के आयोजन किए जाते रहे हैं।  इस वर्ष 2021 को   एक बार फिर से करवा चौथ के पर्व पर जो सुहागन अपने पतियों के लिए करवा चौथ का व्रत रखने के साथ अपने पति को हेलमेट उपहार स्वरूप भेंट करेंगी या फिर हेलमेट के प्रति अपने पति को जागरूक करेंगी उन महिलाओं को समिति सम्मानित करेगी।  प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने इस कार्यक्रम का संयोजक महानगर अध्यक्ष कुलदीप शास्त्री को बनाया है। कुलदीप शास्त्री ने कहा जो भी महिलाएं हमारे अभियान से जुड़ेंगी उनको समिति प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगी। 

महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता शर्मा ने कहा करवा चौथ पर हेलमेट भेंट करके महिलाएं अपने पति को दीर्घायु प्रदान कर सकती हैं। इसलिए महिलाओं की जिम्मेदारी बनती है अपने पतियों को हेलमेट के प्रति जागरूक करते हुए अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाए ।  महिलाएं अपना फोटो पति को हेलमेट देते हुए व्हाट्सएप नंबर  8266001000         

Related posts

फरीदाबाद: नगर निगम के सभी जोन तथा ग्रामीण आंचल में लगाए गए समाधान शिविर में आई  22 शिकायतें,7 का हुआ समाधान: डीसी

Ajit Sinha

फरीदाबाद:यूनिवर्सिटी के असिस्टंट प्रोफ़ेसर को कर्नल सोफिया कुरैशी पर आपत्ति जनक टिपण्णी करने के आरोप में पकड़ा गया – रेनू भाटिया

Ajit Sinha

फरीदाबाद : मेरे अवैध निर्माणों को निगम ने तोडा तो उस अधिकारी व साथ आए पुलिस कर्मियों को किसी भी कीमत पर सही सलामत नहीं जाने दूंगा, निर्माणकर्ता।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x