Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी सुश्री रेनू खट्टर आज अपने साथियों संग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:आज सुशील गुप्ता,राज्य सभा सदस्य आम आदमी पार्टी की अगुवाई मे, फरीदाबाद ज़िले से सुश्री रेनू खट्टर ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। रेणु खट्टर ने  पिछले वर्ष अक्टूबर -2019 मे स्वराज इंडिया पार्टी के टिकट पर फरीदाबाद की सीट से  हरियाणा विधान सभा  का चुनाव लड़ा था ।उनके अलावा  दिनेश चंदीला,गांव बुढेना, अरुण भारतीय गाँव बड़ौली, जो पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्यकर्ता के रूप मे काम कर रहे हैं,ने भी रविवार को औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम दिल्ली के आम आदमी पार्टी के पंजाबी बाग़ स्थित कार्यालय मे सम्पन्न हुआ ।
 
इस मौक़े पर रेणु खट्टर, अरुण भारतीय और दिनेश चंदिला ने कहा कि वह आम आदमी पार्टी के कार्यों और उनकी कार्यशैली से अत्यधिक प्रभावित  हैं और वे हरियाणा व फरीदाबाद जिले मे भी  अरविन्द केजरीवाल व  मनीष सिसोदिआ की अगुवाई में दिल्ली मे किए गए  विकास कार्यों  कि तर्ज़ पर शिक्षा, स्वास्थ्य,भ्रष्टाचार में कमी, मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, महिला सुरक्षा, सी॰सी॰ टी॰ वी॰ और अन्य ऐसे कई कार्यो की तरह बदलाव चाहते है  
इस मौक़े पर सुश्री मंजू गुप्ता महिला ज़िला अध्यक्ष, भीम यादव,जिला सचिव, सुबोध शर्मा, जिला प्रवक्ता, प्रीति दीक्षित,प्रदेश प्रभारी आम आदमी पार्टी, एडवोकेट  डेनसन जोसफ, मनोज वाधवा, और रोहित रावत भी शामिल रहे ।

Related posts

8 अक्टूबर को होने वाली मतगणना प्रक्रिया को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए हरियाणा पुलिस ने किए तीन स्तरीय सुरक्षा इंतजाम’

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 14 एचपीएस अधिकारियों को एएसपी के पद पर पदनामित कर पोस्टिंग व तबादले के आदेश जारी किए हैं

Ajit Sinha

फरीदाबाद: एनआईटी डीसीपी डा. अर्पित जैन ने तुरंत प्रभाव से 38 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!