Athrav – Online News Portal
Uncategorized फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज अवैध कालोनी में बने अवैध निर्माणों पर चलाया बुल्डोजर।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज गांव खंडवाली में अवैध रूप से लगभग एक एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही एक कालोनी में भारी तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया गया। ये तोड़फोड़ की कार्रवाई भारी पुलिस बल के साए में की गई हैं। इस तोड़ फोड़ की कार्रवाई के वक़्त ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में स्वंय डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र टी शर्मा मौजूद थे। 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट राजेंद्र टी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें लम्बें समय से शिकायतें मिल रही थी, कि गांव खांडवली में लगभग एक एकड़ जमीन पर एक कालोनी को अवैध रूप से विकसित की जा रही हैं। इस अवैध कालोनी में अवैध रूप से दो अवैध रिहायशी निर्माण, पांच डीपीसी व बाउंड्रीवाल व रोड नेटवर्क बनाए हुए हैं। उनका कहना हैं कि इस शिकायत को उन्होनें संबंधित कनिष्ठ अभियंता से जांच करवाई तो, शिकायत बिल्कुल सही निकली। इसके उपरांत उन्होनें आज का समय तोड़फोड़ की कार्रवाई के लिए निश्चित की गई थी।  आज उनकी मौजूदगी में उनकी टीम ने एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया हैं। तोड़फोड़ की देखरेख कनिष्ठ अभियंता ॐ प्रकाश और अमित कुमार कर रहे थे। जबकि वह स्वंय अपने टीम का नेतृत्व कर रहे थे।     

Related posts

फरीदाबाद : क्राइम ब्रांच,सेक्टर -30 ने नकली बनाने के आरोप में दिल्ली के एक शख्स को 17 लाख रूपए के नकली नोट के साथ किया गिरफ्तार।

Ajit Sinha

फरीदाबाद : ओल्ड फरीदाबाद की नई सब्जी मंडी को अगले दो -तीन दिनों में ओल्ड फरीदाबाद नगर निगम प्रशासन तोड़ देगा ,बनेगा पार्किंग ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: सैकड़ों किसानों ने आज हुड्डा प्रशासक जितेंद्र दहिया को सौपा ज्ञापन।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x