Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

गारमेंट और फुटवियर बनाने वाली मशहूर ब्रांडेड कंपनियों के लोगो और टैग लगा कर महंगे दाम पर बेचने वाले गिरोह के दो ठग अरेस्ट

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा के सेक्टर- 58 थाना पुलिस ने गारमेंट और फुटवियर बनाने वाली मशहूर ब्रांडेड  कंपनी के फैक्ट्री के आउटलेट फुटवियर एंड अपैरल एक्सपोर्ट ब्रांड के नाम पर नकली गारमेंट्स एंड फुटवियर बेचने वाले गैंग का पर्दाफाश करते हुए इसके दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है।   इन आरोपियों के कब्जे से जूते, टी-शर्ट, जींस बरामद किए गए हैं जो कि नकली है पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

पुलिस की गिरफ्त में खडे विक्रम और अवनीश को नोएडा के सेक्टर- 58 स्थित सी-71 स्थित फैक्ट्री में एडिडास एजी, लेवी स्ट्रास कम्पनी और डीकेएच रिटेल लि. कंपनी के ब्रांडेड प्रोडक्ट की जगह सस्ते और नकली कपड़ों पर ब्रांडेड कंपनियों के लोगो लगाकर महंगे दाम पर बेच रहे थे।  कंपनी के रिप्रेजेंटेटिव सचिन शर्मा की शिकायत पर सेक्टर- 58 थाना पुलिस ने ब्रांडेड कंपनियों के नकली कपड़े बेचते हुए उन्हें पकड़ा है।   और कब्जे से 127 लोअर एडीडास एजी कंपनी के नकली, 71 जीन्स लेवी स्ट्रास कंपनी के नकली, 57 टीशर्ट डीकेएच रिटेल लि. कंपनी के नकली, 18 जोड़ी जूते लेदर डीकेएच रिटेल  कंपनी के नकली माल बरामद हुए है।

एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली थी C-71 सेक्टर- 58 पर स्थित फैक्ट्री आउटलेट फुटवियर एंड अपैरल एक्सपोर्ट ब्रांड पर काफी कपड़े,  जूते,  जींस ऐसे हैं जो नकली है।  इन कपड़ों पर ब्रांडेड कंपनियों के लोगो और टैग लगाकर यह महंगे दाम पर बेचा जा रहा है, जिससे इन ब्रांडेड कंपनियों की छवि धूमिल हो रही है,  पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया है, उससे पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों आरोपित विनय कुमार के साथ मिलकर इस दुकान को चलाते थे।  इसके लिए दोनों आरोपित टैंक रोड मार्केट दिल्ली से सस्ते दामो में ब्रांडेड कंपनियों के लोगो लगे हुए नकली माल को खरीदकर लाते है तथा ब्रान्डेड कम्पनी का असली माल बता कर लोगों को महंगे दामों में बेचकर लाभ कमाते है। मुनाफा कमाने में लगे हुए थे पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

Related posts

ट्रक के कंटेनर में छिपा कर ले जा रहे 16 लाख रूपए के शराब के साथ दो तस्करों को पुलिस ने धर दबोचा।

Ajit Sinha

हरियाणा एसटीएफ ने बड़े संगठित आपराधिक नेटवर्क के 3 सक्रिय सदस्य गिरफ्तार, 3 अवैध हथियार और 50 जिंदा कारतूस बरामद

Ajit Sinha

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते एक एएसआई रंगे हाथ गिरफ्तार, केस से नाम हटाने की एवज में मांगी थी रिश्वत.

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x