Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कंपनी के मालिक से 80 लाख की रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने जाल बिछाकर धर दबोचा

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
नोएडा की थाना फेज-3 पुलिस ने एक कंपनी के मालिक को डरा-धमका कर रंगदारी मांगने के मामले में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।  पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाकर उन्हे एफएनजी रोड पर उन्हें रंगदारी की रकम देने के लिए बुलाया और फिर गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनका आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी है.

पुलिस की गिरफ्त में खड़ा रोहित, बिहार छपरा का रहने वाला है और दूसरा बदमाश लोकेश कुमार सैफई इटावा का रहने वाला है।   नोएडा सेंट्रल के एडीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर- 121 में रहने वाले बृजनंदन सिंह एक कंपनी के मालिक हैं।   उन्होंने थाना फेस 3 पर शिकायत दी थी कि कुछ लोग उनसे 80 लाख की रंगदारी मांग रहे हैं और रंगदारी न देने पर उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।  पीड़ित की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए पूरा जाल बिछाया,  इस दौरान पुलिस द्वारा ही नोटो की गाड़ियां तैयार की गई,  ऊपर नीचे असली नोट लगाए गए बीच में कागज लगाए   गए थे.  यह एडीसीपी ने बताया कि बदमाशों को रंगदारी देने के बहाने एफ एन जी  रोड पर बुलाया गया।   इसी दौरान वहां पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने दोनों आरोपियों को धर दबोचा.

यह एडीसीपी ने बताया कि पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से चार नोटों की गड्डियां बरामद की जिसे पुलिस ने रंगदारी देने के लिए तैयार की थी,  इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से एक तमंचा,  एक मोबाइल और पल्सर गाड़ी बरामद की है।  पुलिस इस मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनका आपराधिक इतिहास खंगालने जुटी है.

Related posts

लिफ्ट देकर लूट की वारदात को अंजाम वाले सफर मुजरिमो को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद किया अरेस्ट, 54 केस दर्ज हैं।  

Ajit Sinha

होटल में बेटी से 12 लड़कों के गैंगरेप का मामला, मां बोली- जज ने लिया बदला

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच, सेक्टर -65 ने आज एक व्यापारी से नोटों से भरे बैंग छीनने वाले दो झपटमार को किया अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x