Athrav – Online News Portal
खेल हरियाणा

टोक्यो ओलंपिक-2020 में भाग लेने वाले 126 खिलाडिय़ों के भारतीय दल में हरियाणा से 31 खिलाड़ी (25 प्रतिशत) शामिल हैं

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज यहां चंडीगढ़ से टोक्यो ओलंपिक-2020 के भव्य उदघाटन समारोह को देखते हुए इसमें भाग लेने वाले भारतीय दल, विशेषकर हरियाणा के खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दी हैं। टोक्यो ओलंपिक-2020 में भाग लेने वाले 126 खिलाडिय़ों के भारतीय दल में हरियाणा से 31 खिलाड़ी (25 प्रतिशत) शामिल हैं।

समारोह का अवलोकन करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रसन्नचित थे और उन्हें विश्वास है टोक्यो ओलंपिक-2020 में खिलाड़ी बहुत बेहतर प्रदर्शन करेंगे। मुख्यमंत्री, जो टोक्यो ओलंपिक-2020 की आधिकारिक भारतीय यूनिफार्म पहने हुए थे, ने भारतीय खिलाडिय़ों को देखते हुए कहा कि इन खिलाडिय़ों ने बहुत मेहनत की है और वे उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देखना चाहते हैं। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा के खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री संदीप सिंह एवं विभाग के निदेशक पंकज नैन और प्रचार प्रकोष्ठ के ओएसडी गजेंद्र फोगाट भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि राज्य में खेलों को बड़े पैमान पर बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके तहत खिलाडिय़ों को पौष्टिक आहार, बेहतर प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के लिए 5 लाख रुपये की राशि दी गई। इसके अलावा भी इस दिशा में अनेक कदम उठाए गए, जिनके तहत राज्य के प्रतिनिधि इन खेलों में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों के परिवारों से मिले और उनके सामने आ रही चुनौतियों के बारे में जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य द्वारा इन परिवारों का ख्याल रखा जाएगा ताकि खिलाड़ी निश्चिंत होकर खुले मन से प्रतियोगिता में भाग ले सकें। टोक्यो ओलंपिक-2020 में कल के आयोजनों में भारत बनाम नीदरलैंड महिला हॉकी मैच कल सुबह 5:15 बजे शुरू होगा, जिसमें हरियाणा के 9 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। भारत बनाम न्यूजीलैंड पुरुष हॉकी मैच कल सुबह 6:30 बजे शुरू होगा, जिसमें राज्य के दो खिलाड़ी भाग ले रहे हैं और भारत और जापान के बीच पुरुष मुक्केबाजी मैच दोपहर 3:50 बजे शुरू होगा, जिसमें हरियाणा के विकास कृष्ण देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने के लिए एक गीत भी जारी किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री खिलाडिय़ों का हौसलाअफजाही कर रहे हैं।

Related posts

आजादी की लड़ाई के श्रेय को कांग्रेस ने अपने तक ही सीमित रखा : ओपी धनखड़

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: वन-मित्रों की भर्ती की जाएगी : मुख्यमंत्री

Ajit Sinha

भारत में चेक गणराज्य की राजदूत डा. एलिस्का जीगोवा ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार मुलाकात की।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x