Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: गुर्जर सभा हरियाणा ने आज 101 रुपये की शादी करने वाले आईएएस प्रशान्त नागर को किया सम्मानित

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने कहा कि आईएएस प्रशान्त नागर ने 101 रुपये की शादी कर समाज को नई राह दिखाई है जिसका लोगों को अनुसरण करना चाहिए। एक आईएएस होने के बावजूद बिना दहेज शादी कर इस परिवार ने मिसाल कायम की है जिसकी प्रशंसा होनी चाहिए।
विधायक राजेश नागर यहां सेक्टर- 16 में गुर्जर भवन में आयोजित आईएएस प्रशान्त नागर के समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। गौरतलब है कि तिगांव विधानसभा के गांव शाहाबाद निवासी आईएएस प्रशान्त नागर उत्तर प्रदेश कैडर से आते हैं और फिलहाल मथुरा में नियुक्त हैं। आज उनका गुर्जर सभा हरियाणा की ओर से यहां सम्मान किया गया।

इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि समाज के लोग बच्चों को बड़ा और काबिल आदमी बनाने के लिए पढ़ाएं। श्री नागर ने कहा कि आज हमारे भाई प्रशान्त ने जो मिसाल कायम की है वह सभी के लिए प्रेरणा हो सकती है। हम अपने बच्चों को पढ़ाएं लिखाएं और काबिल बनाएं। अवसर तो वह खुद तलाश लेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शिक्षा के क्षेत्र में विशेष कार्य कर रही है। हमने हाल ही में तिगांव क्षेत्र में मिडल स्कूल को सीनियर सेकंडरी बनाया है, वहां अंग्रेजी मीडियम में सीबीएसई पैटर्न पर को एजुकेशन मोड में पढ़ाई होगी। इसी प्रकार प्रदेश की पहली डिजिटल आईटीआई हमने तिगांव में बनाकर तैयार कर दी है। इसी प्रकार हमने अपने डिग्री कॉलेज में कोर्स और सीटों की संख्या में भी बढ़ोतरी की है। जरूरत है केवल बच्चों को पढऩे के लिए प्रेरित करने की और उन्हें अच्छा माहौल देने की। इस अवसर पर आईएएस प्रशांत नागर की पत्नी डॉ. मनीषा भंडारी, पिता रणजीत नागर , भाजपा नेता रणबीर चंदीला, गुर्जर सभा के पूर्व अध्यक्ष हरेराम चंदीला,रामफूल भाटी, बाबू चंदीला, भाजपा नेता दयानंद नागर, योगेश अधाना, सुमेर चंदीला, फिरे चंदीला, जयवीर नागर, केहर नागर, रवि नागर, हंसराज नागर, ज्ञानचंद भड़ाना, तिलक राज बैंसला, संतराज महाशय, रणबीर बिधूडी, तेजपाल पंवार, हंसराज कपासिया, बेगराज नागर आदि प्रमुख व्यक्ति मौजूद थे। 

Related posts

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने आज तुरंत प्रभाव से 79 एचसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा ने आज 4 थानों के एसएचओ सहित 6 पुलिस कर्मियों को इधर से उधर किए हैं

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x