Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

फरीदाबाद: भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद; कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा  पूछताछ के नाम पर परेशान करने तथा देश में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर आम जनता का ध्यान हटाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शुक्रवार को जिले के कांग्रेसी नेताओं ने सेक्टर-12 स्थित जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह करते हुए अपना विरोध जताया। इस मौके पर मुख्य रूप से विधायक नीरज शर्मा, पूर्व विधायक ललित नागर, रघुबीर सिंह तेवतिया, शारदा राठौर, विजय प्रताप सिंह, लखन कुमार सिंगला, सत्यवीर डागर, पूर्व चेयरमैन अब्दुल गफ्फार कुरैशी जगन डागर, मौजूद रहे।

सत्याग्रह पर बैठे कांग्रेसी नेताओं ने एक स्वर में भाजपा सरकार पर सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार सत्ता के नशे में इस कदर चूर हो चुकी है कि वह इन जांच एजेंसियों को अपने हाथों की कठपुतली बनाकर विपक्ष को डराने व झूठे मामलों में फंसाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष में जब तक कोई नेता रहता है, वह भ्रष्टाचारी व स्वार्थी होता है परंतु अगर वह भाजपा में शामिल हो जाता है तो वह पूरी तरह से दूध का धुला हो जाता है, भाजपा सरकार की इस ओछी मानसिकता को कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी और इस सरकार की ईट से ईट बजाने का काम करेगी। कांग्रेसी नेताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि भाजपा सरकार के दबाव में ईडी जिस प्रकार से बार-बार कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को पूछताछ के नाम पर परेशान कर रही है,

उससे कांग्रेस की ‘शेरनी’ कतई डरने वाली नहीं है और समय आने पर वह इसका मुंह तोड़ जवाब देंगी क्योंकि इतिहास गवाह है, जब-जब कांग्रेस को दबाया गया है, तब-तब यह पार्टी मजबूत होकर सत्ता की बुलंदियों पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जांच एजेंसियों को विपक्षी दलों के पीछे लगाया हुआ है, जबकि जो लोग देश का लाखों-करोड़ों रूपए लेकर फरार हो गए है, उन्हें पकडऩे में सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हुई है। इस दौरान सभी कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम चहल को ज्ञापन सौंपा और मांग की कि भाजपा सरकार द्वारा जांच एजेंसियों के दुरूपयोग पर रोक लगाई जाए तथा सरकार को बढ़ रही महंगाई व भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए कदम उठाने चाहिए, जिससे कि आम जनता को राहत मिल सके। 

Related posts

फरीदाबाद : एनआईटी नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने आज बिना पुलिस फाॅर्स के अवैध रूप से बने तीन दुकानों को बुल्डोजर से तोडा।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने आज 11 आईएएस, 32 एचसीएस, 1 एचपीएस व 1 डीएसपी स्तर के अधिकारियों के तबादले किए है-लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha

दिल्ली ब्रेकिंग: दो लड़के जो जेल यात्रा, बेल यात्रा, न जाने अब कौन से यात्रा पर है, बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा बोले -वीडियो लाइव सुने।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x