Athrav – Online News Portal
गुडगाँव

औद्योगिक क्षेत्र में किसी भी कार्य दिवस पर फीडर रखरखाव  के नाम से बिजली कटौती नहीं की जाएगी-मनोज यादव

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा रविवार को औद्योगिक क्षेत्र मानेसर एवं सेक्टर- 37 में 20 फीडरों का रखरखाव किया गया। गुरुग्राम सर्कल एक के अधीक्षक अभियंता मनोज यादव ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में किसी भी कार्य दिवस पर फीडर रखरखाव  के नाम से बिजली कटौती नहीं की जाएगी। औद्योगिक उत्पादन में कोई रुकावट न आए इसलिए केवल रविवार अवकाश के दिन ही रखरखाव की अनुमति होगी। आज के रखरखाव में मानेसर के 12 और सैक्टर- 37 के 8 फीडरों पर ट्रीमिंग, पेड़ों की छटाई आदि की गई ताकि सुचारू बिजली आपूर्ति ही सके। आज के इस रखरखाव में 75 कर्मचारी निरंतर कार्यरत हैं।

उन्होंने बताया कि इस माह जून -2021 में अभी तक 15 करोड़ यूनिट की बिजली आपूर्ति औद्योगिक क्षेत्र में की गई है, जबकि गत वर्ष जून माह में केवल 11 करोड़ यूनिट की आपूर्ति की गई थी। इस प्रकार औद्योगिक क्षेत्र में 37 प्रतिशत ज्यादा बिजली आपूर्ति की गई है।उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति को सुचारू रखने के लिए दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम कटिबद्ध है। बिजली निगम किसी भी प्रकार की अनावश्यक बिजली कटौती नहीं होने देगा और बिजली आपूर्ति में निरंतरता बनाए रखेगा।

Related posts

रंजिश रखते हुए थार गाड़ी सहित 2 कारों पर पैट्रोल डालकर जलाने की वारदात को अंजाम देने वाले 3 आरोपित पकड़े गए

Ajit Sinha

गुरुग्राम ब्रेकिंग: निगमायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने किया जोन-2 के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा, आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों से की मुलाकात।

Ajit Sinha

शराब पीने के दौरान आपस में हुए गाली -गलौज में एक युवक ने अपने साथी को कुल्हाड़ी से गर्दन पर वॉर कर, कर दी सनसनीखेज हत्या -अरेस्ट।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x