Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

कैंसर के कारण डिप्रेशन के शिकार एक बुजुर्ग ने एग्जॉटिका सोसाइटी की 15वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित एग्जॉटिका हाउसिंग सोसाइटी में कैंसर से पीड़ित होने की वजह से एक बुजुर्ग ने 15 वीं मंजिल से कूद कर आत्महत्या कर ली। मृतक एक दिन पहले ही अपने दामाद से मिलने ग्रेटर नोएडा वेस्ट आए थे। पुलिस ने बुजुर्ग के शव को अपने कब्जे में लेकर जिले के सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया जहां पर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव का  पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौप दिया हैं।  पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

एग्जॉटिका हाउसिंग सोसाइटी के टावर नंबर-14 की 15 वीं मंजिल से एक व्यक्ति की कूदकर आत्महत्या करने की खबर फैलते ही लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने पर बिसरख कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। और मामले की जांच शुरू कर दी। एडीसीपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि एग्जॉटिका हाउसिंग सोसाइटी के टावर नंबर-14 की 15 वीं मंजिल से एक व्यक्ति की कूदकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। बिसरख कोतवाली प्रभारी अनीता चौहान और उनकी पुलिस टीम मौके पर पहुँच कर मामले की जांच शुरू कर दी। एडीसीपी ने बताया कि प्रारम्भिक जांच से पता चला की दिल्ली निवासी नरेश सैनी (60 साल) एक दिन पहले ही अपने दामाद से मिलने के लिए आए थे। कैंसर होने की वजह से परेशान चल रहे थे। उधर, मृतक के परिजन उन्हें लगातार हिम्मत देने की कोशिश कर रहे थे। लेकिन इसी दौरान उन्होने टावर नंबर-14 की 15 वीं मंजिल से छलांग लगा दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एग्जॉटिका हाउसिंग सोसाइटी  में ही करीब 10 दिनों पहले भी एक महिला ने भी 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वह भी पिछले कई साल से बीमारी से जूझ रही थी। डिप्रेशन की वजह से महिला ने भी बालकानी से कूदकर आत्महत्या की थी।

Related posts

फरीदाबाद: एसीपी क्राइम अमन यादव ने असल मालिकों को लौटाए तलाश किए गए फोन।

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: साइबर अपराध रोकने को लेकर पुलिस महानिदेशक ने निजी तथा सरकारी बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक

Ajit Sinha

हरियाणा:डीजीपी पी के अग्रवाल ने की रोहतक रेंज के पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x