Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद :खोरी गाँव के कुछ लोगों ने आज अतिक्रमण हटाने के विरोध में सड़क पर लगाया जाम, सूरजकुंड थाने में केस दर्ज। 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद:पुलिस प्रशासन ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा खोरी गांव में अतिक्रमण को हटाने के आदेश के अनुपालन करवाने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली हैं। एनआईटी डीसीपी डॉ अंशु सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस द्वारा खोली वासियों को  सुप्रीम कोर्ट द्वारा अतिक्रमण हटाने के आदेश के संदर्भ में मुनादी कर अपील की गई है कि वह उच्चतम न्यायालय के आदेश का सम्मान करें।

लोगों को बातचीत के जरिए समझाया जा रहा कि सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण के फलस्वरूप बनाए गए घरों को खाली कर दें। अतिक्रमण हटाते समय यदि किसी ने बाधा उत्त्पन की तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई  की जाएगी। अतिक्रमण हटाने के विरोध में आज खोरी निवासियों ने कॉविड नियमों तथा सरकारी आदेशों का उल्लंघन करते हुए सड़क जाम कर दिया जिसकी वजह से आमजन को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस के द्वारा सरकारी आदेशों की अवमानना करने के जुर्म में 8 लोगों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम व सरकारी आदेशों की अवहेलना के तहत हिरासत में लिया गया है तथा रास्ता जाम करने में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Related posts

फरीदाबाद: मिनी स्वीट्स कॉर्नर के मालिक से गोली चला कर 50 लाख की फिरौती मांगने वाला बंटी सरदार पुलिस की गिरफ्त में

Ajit Sinha

जनसेवा करने के संस्कार उन्हें अपने पिता महेन्द्र प्रताप से मिले हैं,कांग्रेस सरकार में एक हजार करोड़ के विकास कराए थे: विजय प्रताप  

Ajit Sinha

बल्लभगढ़: मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रोड शो को लेकर भाजपाइयों ने आचार संहिता की धज्जियां उड़ा रहे हैं, की शिकायत,पूर्व विधायक शारदा राठौर ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x