Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद स्वास्थ्य

फरीदाबाद: हरियाणा राज्य परिवहन डिपो द्वारा 5 मिनी बसों को आधुनिक एंबुलेंस में तब्दील कर,सीएमओ को सौपा जायगा :

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: जिला में हरियाणा राज्य परिवहन फरीदाबाद डिपू द्वारा 5 मिनी बसों को आधुनिक एंबुलेंस में तब्दील करके जिला उपायुक्त के माध्यम से जिला चिकित्सा अधिकारी को सौंपी जाएंगी। यह जानकारी वर्कशॉप महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार यादव ने दी। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि फरीदाबाद डिपो की पांच आयसर मिनी बसों को आधुनिक एंबुलेंस में बदल दिया गया है। मिनी बसों में आक्सीजन सिलेंडर फिट करने की पोजीशन पूरी करके दी गई है।

इसके अलावा बसों में एक – एक सैनिटाइजर स्टैंड, सभी मिनी बस अम्बुलेंसो में 4-4  बेड पिल्लोज के साथ बनाए गए हैं। जो मरीजों को आरामदायक रूप लेट कर अस्पताल तक और ठीक होने पर अस्पताल से घर तक पहुंचाने का काम करेंगी। सभी मिनी बसों में  मरीजों के देखने के लिए दो-दो अटेंडेट सीटें भी बनाई गई है।

उन्होंने बताया कि इन मिनी एम्बुलेंस बसों में ड्राइवर के कैबिन को अलग से आइसोलेशन बनाया गया है। सभी मिनी बसें में जनता की सुविधा के लिए एंबुलेंस के रूप में तैयार की गई है।इन अम्बुलेंस बसों को सुविधा के लिए लेने के लिए कोविड-19 कोराना संक्रमित व्यक्ति को सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 108 पर फोन करना होगा।

Related posts

महिला से बतमीजी करने जुर्म में 5 पुलिस कर्मियों पर केस दर्ज, दो हवलदार सस्पेंड ,3 पुलिस कर्मी बर्खास्त

Ajit Sinha

पर्यावरण मंत्री विपुल गोयल का यह गृह क्षेत्र हैं.यह शहर प्रदूषण के मामले में विश्व के क्षितिज पर है.रोपे पौधे: ललित

Ajit Sinha

फरीदाबाद : थर्टी सिक्स ट्योटा शोरूम के प्रांगण से किस तरीके से शख्स ने की नई फॉर्चूनर गाडी की चोरी देखिए सीसीटीवी फुटेज में और सुनिए पुलिस की ।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x