Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

किसान आंदोलन: कश्मीर यूनाइटेड फ्रंट संगठन के अध्यक्ष व लाल किला दंगे के दो प्रमुख आरोपित महिंद्र और मनदीप सिंह अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने किसान आंदोलन के दौरान लाल किला दंगा मामले में जम्मू से दो प्रमुख आरोपितों को  अरेस्ट किया हैं। इन आरोपितों को मुकदमा न. 96 ,दिनांक 27 जनवरी -2021, भारतीय दंड सहिंता की धारा 147 , 148 , 149 , 152 , 269 , 279 , 186 , 332 , 353 , 307 , 308 , 395 , 397 ,427 ,188, 34 , 188 , 120 और शस्त्र अधिनियम   की धारा 25 -27, के तहत थाना कोतवाली , दिल्ली में दर्ज मुकदमे में अरेस्ट किया हैं। 

पुलिस की माने तो दोनों आरोपितों को सक्रीय समर्थन से अरेस्ट किया गया हैं, इन दोनों में से एक आरोपित का नाम मोहिंदर सिंह, निवासी सतबाड़ी , जम्मू , उम्र 45 साल हैं ये आरोपित कश्मीर यूनाइटेड फ्रंट संगठन के अध्यक्ष और दंगा मामले में प्रमुख षड्यंत्र कारी हैं ,

दूसरा आरोपित मन दीप सिंह ,निवासी कैंप , गोल गुजराल , जम्मू , उम्र 23 साल हैं ये दोनों आरोपित लाल किले के दंगा मामले में सक्रीय प्रतिभागी  और प्रमुख षड्यंत्र कारी हैं , आगे जांच जारी हैं।   

Related posts

चार पहिया वाहनों के लगभग 10 कटे हुए स्पेयर पार्ट्स व घटना में उपयोग की जाने वाली दो गाड़ियां बरामद-वीडियो देखें।

Ajit Sinha

ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कॉस्टेबल प्रेम को ब्लेक मेल करके उससे 1 लाख रूपए नगद लेते हुए तीन लड़कों को धर दबोचा।

Ajit Sinha

सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली@2047 प्लेटफार्म को लांच किया।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!