Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

प्रतिबंधित मांस की तस्करी और भंडारण का आरोप, 5 गिरफ्तार, लैब की रिपोर्ट में गोमांस की पुष्टि, 4 करोड़ गोमांस किया जब्त,नष्ट-वीडियो देखें



अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट
दादरी कोतवाली क्षेत्र के लुहारली टोल पर गत 9 नवंबर को पश्चिम बंगाल से आ रहे एक ट्रक को कुछ लोगों ने रोककर उसमें प्रतिबंधित मांस होने की सूचना दी थी। पुलिस ने उस ट्रक को रोककर उसमें रखे मांस का नमूना जांच के लिए भेजा था। जांच में गोमांस का पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के गिरफ्त में पूरन जोशी, खुर्शिदुन नबी, अक्षय सक्सेना, शिव शंकर और सचिन, जो कोल्ड स्टोरेज मालिक, निदेशक, मैनेजर और ट्रक चालक है. एडिशनल डीसीपी ने बताया कि प्रतिबंधित मांस की तस्करी और भंडारण के आरोप में गिरफ्तार किया गया. शिव शंकर और सचिन पश्चिम बंगाल से ट्रक में लगभग 32 टन मांस लेकर आए थे. प्रतिबंधित मांस होने की सूचना प्रतिबंधित मांस ट्रक में लदे मांस का नमूना लेकर जांच के लिए मथुरा लैब भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने एसपीजे कोल्ड स्टोरेज बिसाहड़ा रोड, दादरी में छापा मारा था। कोल्ड स्टोरेज के चेंबर नंबर-5 से लगभग 153 टन पैकिंग प्रतिबंधित मांस बरामद हुआ था जबकि ट्रक में लगभग 32 टन मांस मिला था। लैब रिपोर्ट में मांस के गोमांस के होने की पुष्टि हुई। जब्त किए गए मांस की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है। पुलिस ने बरामद मांस को मौके पर ही नष्ट कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है। पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। आरोपी व्यक्तियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि इस मांस की सप्लाई किन-किन जगहों पर की जा रही थी।

Related posts

दलित प्रेरणा स्थल पर धरने पर बैठे किसानों को पुलिस ने जबरन हटाया,किसानों की पुलिस से धक्का-मुक्की, बसों भरकर डिस्टिक जेल भेजा-वीडियो।

Ajit Sinha

पति के खिलाफ वकील के पास गई, वकील की उससे दोस्ती हो गई, जब उसने ने वकील से खर्चा मांगी तो उसे गोली मार दी।

Ajit Sinha

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर की गई थी 12 लाख रुपये की लूट के मामले में चौथा आरोपित पकड़ा गया, 11,30,000 रुपए बरामद

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x