Athrav – Online News Portal
अपराध चंडीगढ़ हरियाणा

पुश्तैनी भूमि की इंतकाल (म्यूटेशन) में संशोधन के नाम पर रिश्वत मांगने वाली महिला पटवारी और उसका पति गिरफ्तार।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए जिला जींद में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ब्यूरो की टीम ने पुश्तैनी भूमि की इंतकाल में संशोधन करने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में एक पटवारी नीलम और उसके पति सतीश कुमार को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थाना राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7, 7ए तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
क्या था मामला
शिकायतकर्ता ने ब्यूरो को शिकायत दी थी कि उसकी पैतृक भूमि की इंतकाल अपने तथा अपने भाइयों के नाम दर्ज कराने के लिए उचाना में तैनात हल्का पटवारी नीलम और उसके पति सतीश कुमार द्वारा 8,000 रुपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत के सत्यापन के उपरांत SV&ACB करनाल इकाई, जींद की टीम ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान आरोपी सतीश कुमार को उचाना बस स्टैंड के निकट एक पेट्रोल पंप पर शिकायतकर्ता से 8,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। जांच में यह सामने आया कि सतीश कुमार अपनी पत्नी नीलम, जो उचाना में हल्का पटवारी के पद पर कार्यरत है, के साथ मिलीभगत कर रिश्वत की मांग कर रहा था।इसके बाद ब्यूरो की टीम ने सह-आरोपी नीलम को उसके गांव काकड़ोद स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया। मामले की गहन जांच जारी है।

Related posts

हथियार के बल पर ज्वेलर्स की दुकान से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पांच बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Ajit Sinha

पूर्व महिला कॉन्स्टेबल ने एक कॉन्स्टेबल की मांगों को पूरी नहीं की तो उसकी हत्या कर, उसके शव को नाला में दबा दिया-अरेस्ट

Ajit Sinha

शख्स को घर में शरण देना एक दंपति को पड़ा महंगा, शख्स ने उनकी गैर मौजूदगी में मासूम बेटी को बनाया अपनी हवस का शिकार,अरेस्ट 

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x