Athrav – Online News Portal
अपराध दिल्ली नई दिल्ली राष्ट्रीय

किसान आंदोलन: कश्मीर यूनाइटेड फ्रंट संगठन के अध्यक्ष व लाल किला दंगे के दो प्रमुख आरोपित महिंद्र और मनदीप सिंह अरेस्ट।

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने किसान आंदोलन के दौरान लाल किला दंगा मामले में जम्मू से दो प्रमुख आरोपितों को  अरेस्ट किया हैं। इन आरोपितों को मुकदमा न. 96 ,दिनांक 27 जनवरी -2021, भारतीय दंड सहिंता की धारा 147 , 148 , 149 , 152 , 269 , 279 , 186 , 332 , 353 , 307 , 308 , 395 , 397 ,427 ,188, 34 , 188 , 120 और शस्त्र अधिनियम   की धारा 25 -27, के तहत थाना कोतवाली , दिल्ली में दर्ज मुकदमे में अरेस्ट किया हैं। 

पुलिस की माने तो दोनों आरोपितों को सक्रीय समर्थन से अरेस्ट किया गया हैं, इन दोनों में से एक आरोपित का नाम मोहिंदर सिंह, निवासी सतबाड़ी , जम्मू , उम्र 45 साल हैं ये आरोपित कश्मीर यूनाइटेड फ्रंट संगठन के अध्यक्ष और दंगा मामले में प्रमुख षड्यंत्र कारी हैं ,

दूसरा आरोपित मन दीप सिंह ,निवासी कैंप , गोल गुजराल , जम्मू , उम्र 23 साल हैं ये दोनों आरोपित लाल किले के दंगा मामले में सक्रीय प्रतिभागी  और प्रमुख षड्यंत्र कारी हैं , आगे जांच जारी हैं।   

Related posts

प्रेम-प्रसंग में बाधक बन रही मासूम की दादी के प्रेमी ने रेप के बाद जमीन पर पटक-पटक कर की थी उसकी हत्या, अरेस्ट

Ajit Sinha

कांग्रेस ने राजनीतिक मर्यादा की हर सीमा को लांघ दिया है-जे पी नड्डा

Ajit Sinha

पुडुचेरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए पदाधिकारियों के सदस्यों और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति की हैं -लिस्ट पढ़े

Ajit Sinha
error: Content is protected !!