Athrav – Online News Portal
नोएडा

दहशत में है श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी के निवासी,  बेसमेंट में पानी आने से लगातार जर्जर हो रही है बिल्डिंग

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा वेस्ट वेस्ट श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी में रहने वाले लोगों ने बिल्डर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बिल्डर पर गंभीर आरोप लगाए हैं सोसायटी में रहने वाले लोगों को कहना है कि बिल्डर के द्वारा जिस समय फ्लैट बुक कराए गए थे उस समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे लेकिन आलम यह है कि बिल्डर के द्वारा सोसाइटी में मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराई गई है ना ही सोसाइटी में स्विमिंग पूल है और ना ही क्लब है। इसके साथ ही बिल्डिंग की लिफ्ट भी खराब हो गई है जिनका मेंटेनेंस नहीं कराया गया है साथी बेसमेंट में पानी आने से बिल्डिंग  लगातार जर्जर होती जा रही है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है भारत की शिकायत के बावजूद भी बिल्डर ने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई।

शाहवेरी की स्मृतियां अभी लोगो के जेहन में है जब तेज बारिश के कारण दो बिल्डिंग गिर गई थी जिसमें कई लोगों की मलबे के नीचे दबने से 9 लोगो मौत हो गई थी। ऐसा ही कुछ नजारा इन दिनों ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी का है। जिनका मेंटेनेंस नहीं कराया जा रहा है। बेसमेंट में पानी आने से बिल्डिंग लगातार जर्जर होती जा रही है, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है लगातार शिकायत के बावजूद भी बिल्डर ने मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं करा रहा है। श्री राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के निवासियों का कहना है यहाँ आलम यह है कि जहां मूलभूत सुविधाओं को लेकर सोसायटी में रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो दूसरी तरफ सोसाइटी के बेसमेंट में पानी आ रहा है

जिसे बिल्डिंग लगातार जर्जर होती जा रही सोसायटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि जिस समय फ्लैट बुक कराए गए थे उस समय बिल्डर ने बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन सोसाइटी में ना तो स्वीमिगपुल है और ना ही क्लब बना हुआ है। इसके साथ ही सोसाइटी में लगी हुई लिफ्ट भी खराब पड़ी हुई है जिसके चलते सोसाइटी मैं रहने वाले लोगों को दिक्कतें हो रही। सोसायटी में रहने वाले लोगों का कहना है कि कई बार बिल्डर से शिकायत की गई लेकिन उसके बावजूद भी बिल्डर ने सोसाइटी में ना तो मेंटेनेंस का काम चालू किया गया है और ना ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है।  जिसके चलते सोसायटी में रहने वाले लोगों पर कभी भी कोई बड़ा हादसा होने की आफत आ सकती है अब देखना यह होगा कि सोसायटी में रहने वाले लोगों के द्वारा जो अधिकारियों को शिकायत दी गई है उस पर प्राधिकरण के आला अधिकारी कोई कार्रवाई करते हैं या फिर किसी बड़े हादसे होने का इंतजार कर रहे हैं।

Related posts

जुए और सट्टा की लत के कारण कर्जदार बना आरोपी, कर्ज उतारने के लिए बन गया चेन स्नैचर

Ajit Sinha

क्रेटा और एमजी हेक्टर गाड़ी में भरकर हरियाणा से लाई जा रही 15 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, चार शराब तस्कर पकड़े।

Ajit Sinha

आईपीएस लव कुमार का आईजी रैंक पर और भारती सिंह का डीआईजी रैंक पर प्रमोशन

Ajit Sinha
error: Content is protected !!