Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

क्रेटा और एमजी हेक्टर गाड़ी में भरकर हरियाणा से लाई जा रही 15 लाख की अंग्रेजी शराब जब्त, चार शराब तस्कर पकड़े।

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी पुलिस और स्वाट टीम ने एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान अवैध शराब की तस्करी करने वाले चार तस्करों को गिरफ्तार किया है,  उनके कब्जे से 74 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है जिसकी बाजार में कीमत 15 लाख के करीब है. आरोपित शराब की तस्करी लग्जरी कार में रखकर कर रहे थे, जिन्हे पुलिस जब्त किया है.

 कोतवाली दादरी में बरामद अवैध शराब के साथ खड़े सूरज पुत्र विनोद चौधरी, अमित पुत्र महेश चंद्र, अमित पुत्र लक्ष्मी सिंह, अमित पुत्र संजय सिंह को नगला में नैनसुख के रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार ने बताया कि पुलिस और स्वाट की टीम को इनपुट मिला था कि शराब तस्कर एक बडा कंसाइनमेंट को हरियाणा से लेकर बिहार में सप्लाई करने के लिए ले जा रहे हैं. इनपुट के आधार पर पुलिस ने वाहनों जांच शुरू की और नगला नैनसुख के रास्ते पर वाहनों की चेकिंग के दौरान चारों आरोपितों  को 74 पेटी अंग्रेजी शराब (ऑफिसर चॉइस ब्लू हरियाणा मार्क) जिसकी कीमत 15 लख रुपए है बरामद हुई। एडीसीपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों  में सूरज बिहार के सुपौल का रहने वाला है और वह अपने तीन साथियों के साथ मिलकर इस शराब की तस्करी क्रेटा और एमजी हेक्टर गाड़ी से कर रहा था। पूछताछ के दौरान आरोपितों   ने बताया कि वे हरियाणा से शराब को कम कीमतों में खरीद कर इसकी तस्करी बिहार के लिए करते हैं जहां पर शराब को ऊंचे दामों में बेचकर मोटा मुनाफा मिलता है.  पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है जहां से इन्हें जेल भेज दिया गया है

Related posts

पुलिस अधिकारी और पत्रकार बनकर धमकाने और लाखों रूपए ठगने वाली गैंग का पर्दाफाश -3 अरेस्ट।

Ajit Sinha

पांच अवैध बांग्लादेशी नागरिकों को दिल्ली पुलिस की विदेशियों सेल/एनडब्ल्यूडी ने किया गिरफ्तार।  

Ajit Sinha

फरीदाबाद में डबल मर्डर: एक कलयुगी बेटे ने आज तड़के कैंची घोप कर अपने माता-पिता की बेहरहमी से हत्या कर दी, फरार।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x