Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा

आईपीएस लव कुमार का आईजी रैंक पर और भारती सिंह का डीआईजी रैंक पर प्रमोशन

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
गौतम बुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के आईपीएस लव कुमार का आईजी रैंक पर और भारती सिंह का डीआईजी रैंक पर प्रमोशन हुआ है। पुलिस कमिश्नरेट मुख्यालय में आयोजित एक सादे समारोह में पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह द्वारा प्रोन्नत हुए लव कुमार व सिंह को स्टार व बैज लगाकर सम्मानित कर दी गई बधाई।

आईजी रैंक पर प्रोन्नत हुए लव कुमार वर्ष 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी है और वर्तमान में कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लव कुमार 1 जनवरी 2018 में नोएडा से ही प्रमोशन पाकर डीआईजी बने थे। इसके बाद गौतमबुद्धनगर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद वह अपर पुलिस आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं। वह गौतमबुद्धनगर के एसएसपी भी रह चुके हैं।

जबकि डीआईजी रैंक प्रोन्नत हुई भारती सिंह का, वर्ष 2007 बैच की आईपीएस अधिकारी है. और नोएडा में एसपी क्राइम के पद तैनात रह चुकी है और वर्तमान अपर पुलिस आयुक्त(मुख्यालय प्रभारी) की जिम्मेदारी सम्भाल रही है.

Related posts

बल्लभगढ़ नेशनल हाइवे -2 पर शराब की पेटियों से भरा एक कंटेनर पलटा, लोग शराब की पेटियों को लूट कर ले गए।  

Ajit Sinha

क्राइम ब्रांच -30 ने मिंटों में गुलेल से गाड़ियों के शीशे को तोड़ कर कीमती सामानों को चोरी करने वाले आरोपित को किया अरेस्ट

Ajit Sinha

दिल्ली पुलिस की विशेष स्टाफ/पूर्वी जिला की टीम ने आज ऑनलाइन जुआ रैकेट का भंडाफोड़ किया-6 आरोपित पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x