Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद हरियाणा

पूर्व सांसद अवतार सिंह भडाना ने आज पलवल से भरी हुंकार, लाखों की संख्या में दिल्ली को घेरेंंगे चारों ओर से

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
पलवल:चार बार सांसद रहे हरियाणा के पूर्व मंत्री अवतार सिंह भडाना ने रविावार को पलवल में किसान आंदोलन स्थल से हुंकार भरते हुए खुलकर कहा कि जनशक्ति के आगे बडी से बडी शक्ति और सरकारें हमेशा झुकी हैं। और जो सरकारें जनशक्ति का अपमान करती हैं या उन पर जुल्म ढ़हाने की कोशिश करती हैं वह सरकारें नहीं रही। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पलवल की धरती जब मुगलों व अंग्रेजो के सामने नहीं झुकी तो अब दिल्ली में बैठे हुकमरानों के सामने हम क्या झकेंगे जबकि हम सरकार के घुटने जरूर टिका देंगे।

उन्होंने दावा किया कि निश्चित तौर पर किसानों की जीत होगी। वहीं उन्होंने किसानों में जोश भरते हुए कहा उनके संयोजन में लाखों की संख्या में किसान हरिणाणा व पश्चिम उत्तर प्रदेश की तरफ से चारों ओर से दिल्ली को घेरने का कार्य करेंगे। उन्होंने बताया किसानों के आंदोलन को सफल बनाने के लिए वह लगातार दौरे कर रहे हैं और अबतक वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा,गाजियाबाद,गाजीपुर बार्डर, हरियाणा के मेवात,गुडगांव, फरीदाबाद, पलवल, तावडू, बावल, नारनौल, धारूहेडा, राजस्थान, मध्य प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि 26 जनवरी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में किसान दिल्ली पहुंचे और पूरी ताकत के साथ अपनी मांगों को रखें। उन्होंने कहा कि इस दौरान अगर कोई जुल्म करने लगे तो सिर झुका कर नीचे बैठ जाना होगा और संयम बरतना बेहद जरूरी है, किसी भी तरह से कानून को हाथ में नहीं लेना। बता दें कि रविवार को भी कडाके की ठंड के बावजूद पलवल में किसानों का आंदोलन लगातार 53वें दिन भी जारी रहा।वहीं क्रमिक भूख हडताल भी लगातार 35 वें दिन जारी रही और आज 11 किसान भूख हडताल पर बैठे।

इसके अलावा आज भारी संख्या में पाल/खापों के लोग धरना स्थल पर पहुुंचे। वहीं पूर्व सांसद अवतार भडाना ने भी किसानों के धरना स्थल पर पहुंचे 26 जनवरी ट्रेक्टर परेड का जायजा लिया। किसानों ने इसा दौरान जमकर नारेबाजी करते हुए खुलकरि ऐलान किया कि वह अब झुकने वाले नहीं हैं और अपने हकों को लिए बगैर यहां ये हटने वाले नहीं है। वहीं आज के धरने की अध्यक्षता 52 पालोंं/ खाप के अध्यक्ष अरूण जेलदार ने की जबकि संचालन भारतीय किसान यूनियन (अ) के राष्ट्रीय सचिव रतन सिंह सौरोत, राष्ट्रवादी विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी श्रद्धाननंद सरस्वती, भारतीय किसान मजूदर यूनियन(राष्ट्रवादी) के जिलाध्यक्ष राजेश रावत बहीन, किसान संघर्ष समिति के मास्टर महेन्द्र चौहान, केपी सिंह आदि किसान नेताओं द्वारा किया गया। आज के धरने पर भारी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी किसानों के धरने का अपना समर्थन दिया।  

Related posts

फरीदाबाद: अरावली पर्वतीय श्रृंखला में बड़खल झील क्षेत्र ,वन्य जीव अभ्यारणय व पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा, मुख्यमंत्री।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: मुख्यमंत्री उड़न दस्ता ने एनजीओ चलाने वाली महिला व उसके साथी को 1 लाख रूपए में बच्ची को बेचते किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जबतक जियो फूल की तरह खिलके जियो, क्योकि फूल को भी नही पता कब मूरझा जाना है- सीपी विकास अरोड़ा

Ajit Sinha
error: Content is protected !!