Athrav – Online News Portal
अपराध नोएडा राष्ट्रीय

आकाशीय बिजली गिरने से मोबाइल फटा, युवक की झुलसने से मौत, 7 महीने पूर्व में हुई थी शादी   

अरविन्द उत्तम की रिपोर्ट 
ग्रेटर नोएडा के जेवर कस्बे के मोहल्ला रावतीया में रहने वाले 20 वर्षीय गौतम भारती नाम के युवक की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। गौतम की लॉकडाउन के दौरान सात माह पूर्व ही शादी हुई थी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के भाई की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस  ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया है।

जेवर के मोहल्ला रावतिया निवासी पुरुषोत्तम भारती ने थाना जेवर ने आकर सूचना दी के मेरे भाई गौतम भारती , उम्र करीब 20 वर्ष की आकाशीय बिजली गिरने के  चपेट में आने से मृत्यु हो गई है। पुरुषोत्तम ने बताया कि मेरा भाई गौतम भारती  रविवार की शाम खेत पर घूमने गया था। वह तेज बारिश में घिर गया। परिजनों ने उसकी रात भर तलाश की, मगर वह नहीं मिला। सोमवार की सुबह पड़ोस के लोग पशुओं के लिए  चारा लेने खेतों में गए  थे। उन्होंने झोपड़ी में चारपाई पर गौतम को पड़े देखा। उसके मुंह और कान से खून बह रहा था और बुरी तरह झुलस गया था। पुरुषोत्तम का कहना है की गौतम की लॉकडाउन के दौरान सात माह पूर्व ही शादी हुई थी। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। पुरुषोत्तम ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उनके पिता राजकुमार मजदूरी करते हैं।

जेवर के थाना प्रभारी का कहना है गौतम तेज बारिश बारिश से बचने के लिए वह खेतों में बनी झोपड़ी में बैठ गया और ईयरफोन लगाकर फोन पर बात करने लगा। इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से मोबाइल फोन फट गया और वह बुरी तरह झुलस गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को उसका शव झोपड़ी में चारपाई पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेजा है।

Related posts

सोनीपत पुलिस की साइबर सेल की टीम ने निवेश के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 फ्रॉड पकड़े।

Ajit Sinha

रोजगार विभाग का क्लर्क 23,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट

Ajit Sinha

फूट-फूट कर रो पड़ा रिटायर्ड पुलिस का बेटा, इंजेक्शन नहीं मिला तो मेरे पिता मर जाएगे, इस लिए भटक रहे हैं-देखें वीडियो  

Ajit Sinha
error: Content is protected !!