Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

रोजगार विभाग का क्लर्क 23,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
चण्डीगढ़: हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने रोजगार विभाग, जींद में कार्यरत एक क्लर्क को 23,000 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया है। आरोपी कर्मचारी बेरोजगारी भत्ते की राशि के भुगतान संबंधी एक मामले को फाइल करने की एवज में पैसे की मांग कर रहा था। ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि अरेस्ट किए गए क्लर्क का नाम 29 वर्षीय रोशन है।

जींद निवासी शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को दी शिकायत में बताया कि बेरोजगार होने के दौरान उसे 32 माह का बेरोजगारी भत्ता मिला। इस दौरान उसकी नौकरी लग गई। आरोपी क्लर्क उसके द्वारा लिए गए भत्ते को गलत तरीके से लिया गया मामला बताकर उसे फाइल करने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा है। शिकायत के बाद विजिलेंस की टीम ने रेड करते हुए आरोपी क्लर्क को 23000 रुपये की रिश्वत लेते अरेस्ट कर लिया। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। विजिलेंस अब आगे की जांच में लगी है।

Related posts

भाजपा रुपी अहंकार को ध्वस्त करने के लिए कांग्रेस को दें वोट : अवतार भड़ाना

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से तीन आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।

Ajit Sinha

छात्रों का व्यक्तित्व निखारने में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की भूमिका महत्वपूर्ण : पंडित मोहन लाल बड़ौली

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x