Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

सोनीपत पुलिस की साइबर सेल की टीम ने निवेश के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 6 फ्रॉड पकड़े।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
सोनीपत पुलिस ने ब्लाक ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर ₹56,18,000/- की साइबर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस टीम ने सभी 6  आरोपित को अहमदाबाद (गुजरात) ,अलवर व जयपुर (राजस्थान) से गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपितों के पास से ₹4,68,608/- राशि बैंक में फ्रीज, दो मोबाइल फोन व ₹11,620/- बैंक के माध्यम से व नकदी बरामद किया है। आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम 1. संजीव पुत्र झिकेन्द्रा, निवासी अहमदाबाट सिटी, गुजरात,2. राहुल उर्फ मोन्द्र पुत्र रविन्द्र- निवासी अलवर राजस्थान,3. ऋषभ पुत्र दिलीप- निवासी जयपुर राजस्थान 4. सचिन पुत्र खेमचंद- निवासी जयपुर राजस्थान,5. तरुण पुत्र भागचंद- निवासी जयपुर राजस्थान,6. विशाल पुत्र सुरेन्द्र- निवासी जयपुर राजस्थान  हैं। यह थाना साइबर सोनीपत की पुलिस टीम ने  साइबर सेल सोनीपत की पुलिस टीम ने की है।  
 
 शिकायत का संक्षिप्त विवरण
पुलिस प्रवक्ता ने आज जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 26 जुलाई 2025 को शिकायतकर्ता गुलशन पुत्र रिखीराम निवासी डेरा बस्सी, SAS नगर, पंजाब हाल सैक्टर-8, सोनीपत ने थाना साइबर सोनीपत में शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 21-05-2025 को मेरे पास व्हाट्सएप नम्बर पर एक व्हाट्सएप्प ग्रुप “SBI सिक्योरिटीज ” का मैसेज आया जिसमें ऑनलाइन ब्लाक ट्रेडिंग के बारे में बताया गया था, उक्त व्हाट्सएप्प ग्रुप के एडमिन रिचर्ड मेदोंचा व सरोज थे।

मैंने तकरीबन 10-12 दिन तक उक्त ग्रुप की गतिविधियां देखी और उसके बाद मैने दिनांक 03.06.2025 को उक्त वाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर लिया तथा उनके कहे अनुसार मैने समय दर समय इसमें इन्वेस्ट करना शुरू कर दिया तथा मुझे अपने झांसे में लेने तथा विश्वास बनाने के लिए मेरे द्वारा इन्वेस्ट किए हुए पैसे पर उन्होंने प्रॉफिट देना शुरू कर दिया।

जिसके बाद मैं उनके झांसे में आता गया तथा कहे अनुसार इन्वेस्टमेंट की राशि को बढाता चला गया। इस के बाद उक्त वाट्सएप ग्रुप में मुझे “IPO OSWAL PUMPS” के नाम से ALLOCATION OVER SUBSCRIBE किया गया इसी तरह अगले IPO KALPATARU LTD. का भी ALLOCATION OVER SUBSCRIBE किया गया एवं निर्धारित राशि जमा करने के लिए मजबूर किया गया। ये पेमेंट पूरी होने पर रूपये निकालने के समय पर LOW CREDIR SCOF का बहाना बनाकर मेरे रूपये ब्लाक कर दिए गए एंव अतिरिक्त 2 प्रतिशत राशि जमा करने के लिए मजबूर किया गया और कहा गया कि जब तक आप 2 प्रतिशत राशि जमा नहीं करवाओगे तब तक आपका अकाउंट ब्लाक रहेगा और आप किसी भी प्रकार का कोई भी WITHDRAWAL नही कर पाओगे। अब मुझे पता चला है कि इन्होने फर्जी वेबसाइट व फर्जी कागजातों के आधार पर धोखाधड़ी करके मुझसे कुल 56,18,000/- रूपये की साइबर ठगी की गई है। इस संबंध में थाना साइबर सोनीपत में भारतीय न्याय संहिता की प्रासंगिक धाराओं के अंतर्गत एफआईआर  दर्ज किया गया।
 
पुलिस कार्रवाई
थाना साइबर सोनीपत के प्रबंधक निरीक्षक बसंत कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम (सहायक उप निरीक्षक नवीन कुमार, सहायक उप निरीक्षक नवदीप सिंह, सहायक उप निरीक्षक विनित ,सिपाही विकास , सिपाही नवीन कुमार , मुख्य सिपाही प्रदीप, एस.पी.ओ. दिनेश शामिल हैं) ने त्वरित एवं कुशल कार्रवाई करते हुए
 

Related posts

कुख्यात नीरज बवाना गिरोह के सक्रिय सदस्य 4 देसी पिस्तौल और 79 लाइव कारतूस सहित अन्य हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: हरियाणा में उद्यम और निवेश को प्रोत्साहन के लिए नीतियों का किया जाएगा सरलीकरण : नायब सिंह सैनी

Ajit Sinha

अवैध संबंधों के शक में साढ़ू ने की भाई अजय की हत्या,फिर ठोंग करते हुए परिवार के संग उसकी तलाश करते रहे -पकड़े गए।

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x