Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा निकाय चुनाव-2020, जेजेपी ने की प्रत्याशियों की घोषणा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा निकाय चुनाव-2020 के लिए जननायक जनता पार्टी की तरफ से बीजेपी-जेजेपी गठबंधन उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया हैं। शनिवार को जेजेपी ने पहली सूची जारी करते हुए धारूहेड़ा व उकलाना नगरपालिका के चेयरमैन (अध्यक्ष) पद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की।


पार्टी ने धारूहेड़ा नगरपालिका से चेयरमैन पद के लिए राव मान सिंह को मैदान में उतारा हैं। वहीं उकलाना नगरपालिका से महेंद्र कुमार सोनी चेयरमैन पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। साथ ही पार्टी ने यह भी घोषणा की कि जेजेपी पार्षद पद के उम्मीदवारों का ऐलान जिला स्तर पर पार्टी कार्यालयों से करेगी। दरअसल, प्रदेश में गठबंधन सरकार की दोनों पार्टी बीजेपी और जेजेपी यह चुनाव मिलकर लड़ रही है।

Related posts

ब्रेकिंग न्यूज़: हरियाणा भाजपा ने पीएम मोदी को भेजे 13 हजार से ज्यादा धन्यवादी पत्र : ओमप्रकाश धनखड़

Ajit Sinha

हरियाणा: राज्य चौकसी ब्यूरो द्वारा फरवरी- 2021 के दौरान 8 जांचें दर्ज की गईं और 9 जांचें पूरी कर सरकार को रिपोर्ट भेजी गई।

Ajit Sinha

फरीदाबाद नगर निगम चुनाव में टूटेगा लखनऊ नगर निगम का रिकॉर्ड: कृष्णपाल गुर्जर

Ajit Sinha
error: Content is protected !!