
अजीत सिन्हा की रिपोर्ट
फरीदाबाद:भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी को चुनावी सभाओं में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। वार्ड-30 के भाजपा प्रत्याशी अनिल नागर के जनसंपर्क कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने सभी 46 वार्डों के प्रत्याशियों व मेयर के लिए जनता से समर्थन मांगते हुए उन्हें विजयी बनाने की अपील की। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस की स्थिति पर चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस को ढूंढने से भी प्रत्याशी नहीं मिले। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मेयर का चुनाव सबसे ज्यादा मतों से जीतने का रिकॉर्ड लखनऊ का है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि लखनऊ के रिकॉर्ड को इस बार तोडऩा है। पूरे हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा मतों से महापौर बनाने का रिकॉर्ड फरीदाबाद के नाम करना है।

वार्ड-30 में भाजपा प्रत्याशी अनिल नागर के समर्थन में आयोजित जनसभा में कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि निगम चुनाव में आगामी 2 मार्च को शत प्रतिशत मतदान करना है। उन्होंने भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी की प्रशंसा करते हुए कहा कि श्रीमती जोशी के परिवार को जानता हूं। श्रीमती जोशी अपने परिवार के संस्कारों से ओत प्रोत, पढ़ी लिखी लोगों की सेवा करने वाली प्रत्याशी है। उपस्थित लोगों से अपील करते हुए गुर्जर ने कहा कि 1994 से आप लोग मेरे साथ हैं। आप लोगों ने ना मुझे छोड़ा है और ना मैंने आप लोगों को छोड़ा है। इतने लंबे समय तक हम यहां हैं। इसका श्रेय फरीदाबाद की जनता को जाता है, जिसके कारण फरीदाबाद में कमल खिल रहा है।

उन्होंने कहा कि मैंने अपने 46 साल के राजनीतिक जीवन में कांग्रेस की ऐसी दुर्दशा नहीं देखी जैसी आज बनी हुई है। कांग्रेस के यह सब कुकर्मों का फल है कि कोई कांग्रेस की टिकट तक नहीं मांगने गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आत्मचिंतन की जरूरत है। जनसंपर्क अभियान के दौरान आयोजित सभा में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के अलावा निवर्तमान वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी, डा. कौशल बाटला, वार्ड-29 से भाजपा प्रत्याशी अजय बैंसला, मंडल अध्यक्ष राजेश चौधरी, दीपक बैंसला, अमित मिश्रा, आरडब्ल्यूए पदाधिकारी, सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वार्ड-1, 30 और 31 की सभाओं में पहुंचने पर लोगों ने गर्मजोशी के साथ मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी का जोरदार स्वागत किया और चुनाव में जीत के लिए आशीर्वाद दिया। प्रवीण बत्रा जोशी ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि हर वार्ड में कमल खिलाकर और भाजपा का मेयर बनाकर फरीदाबाद की विकास यात्रा में सहभागी बनें। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बिना भेदभाव किए हर वर्ग के कल्याण और विकास के लिए काम कर रहे हैं। लोगों से अपील करते हुए प्रवीण बतरा ने कहा कि फरीदाबाद के नॉन स्टॉप विकास के लिए ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में मदद करें। भाजपा प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता एक सैनिक की तरह कार्य करते हैं। 34 वर्षों से फरीदाबाद में लोगों की सेवा कर रही हूं और आरडब्ल्यूए की अध्यक्ष भी रहीं हूं। लोगों की जो समस्याओं को नजदीक से जानती हूं। उन्होंने उपस्थित लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि वार्ड की हरेक समस्या का वह प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने के लिए तत्पर रहेंगी। श्रीमती जोशी ने कहा कि वार्ड-30 से भाजपा प्रत्याशी अनिल नागर एवं वार्ड-29 से भाजपा प्रत्याशी अजय बैंसला को भारी मतों से जिताएं।
previous post
Related posts
0
0
votes
Article Rating
Subscribe
Login
0 Comments
Oldest
Newest
Most Voted

