Athrav – Online News Portal
राजनीतिक हरियाणा

हरियाणा निकाय चुनाव-2020, जेजेपी ने की प्रत्याशियों की घोषणा

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा निकाय चुनाव-2020 के लिए जननायक जनता पार्टी की तरफ से बीजेपी-जेजेपी गठबंधन उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया हैं। शनिवार को जेजेपी ने पहली सूची जारी करते हुए धारूहेड़ा व उकलाना नगरपालिका के चेयरमैन (अध्यक्ष) पद के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की।


पार्टी ने धारूहेड़ा नगरपालिका से चेयरमैन पद के लिए राव मान सिंह को मैदान में उतारा हैं। वहीं उकलाना नगरपालिका से महेंद्र कुमार सोनी चेयरमैन पद के लिए चुनाव लड़ेंगे। साथ ही पार्टी ने यह भी घोषणा की कि जेजेपी पार्षद पद के उम्मीदवारों का ऐलान जिला स्तर पर पार्टी कार्यालयों से करेगी। दरअसल, प्रदेश में गठबंधन सरकार की दोनों पार्टी बीजेपी और जेजेपी यह चुनाव मिलकर लड़ रही है।

Related posts

कांग्रेस आलाकमान ने कहा- अनुशासनहीनता को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Ajit Sinha

हरियाणा सरकार ने 1205 करोड़ रुपये के बजट के साथ 604 बाढ़ नियंत्रण योजनाओं को दी स्वीकृति

Ajit Sinha

फरीदाबाद : सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा के मुख्यालय में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल व भाजपा नेता राजेश नागर पहुंच कर पौधारोपण किया

Ajit Sinha
error: Content is protected !!