Athrav – Online News Portal
नोएडा

दिवाली पर घर जाने के लिए निकले एक दर्जन लोगो, यूपी रोडवेज की दो बसों में हुई टक्कर के बाद पहुँच गए अस्पताल

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
नॉएडा: दिवाली पर अपने घरों को जा रहे लोगो उस समय हादसे का शिकार हो गए जब ग्रेटर नोएडा एनएच 91 हाईवे पर दादरी थाना क्षेत्र के आनंदपुर मोड़ के पास यूपी रोडवेज की दो बसों में हुई टक्कर हो गई। हादसे के समय दोनों बसे यात्रियो से खचाखच भरी हुई थी और यात्री बसो के छत पर सवार थे जो टक्कर के बाद जमीन पर आ गिरे। एक दर्जन से ज्यादा लोगो घायल हो गए जिन्हे मौके पर पहुंची पुलिस अस्पताल में अस्पताल में भर्ती कराया है। किसी जनहानि की सूचना नहीं है। 

दीपावली पर दिल्ली से लखनऊ कानपुर अलीगढ़ जा रहे यात्री यूपी रोडवेज की दो बसों में हुई टक्कर के बाद  घायल हो गए थे जिन्हे पुलिस यात्रियों एंबुलेंस की गाड़ियों अस्पताल ले जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है एनएच 91 हाईवे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब दो यूपी रोडवेज की बसें आपस में टक्कर हो गई।  टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ही बसों के अंदर बैठे एक दर्जन यात्री घायल हो गए टक्कर के बाद दोनों ही बसों में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई हादसे के समय दोनों बसे यात्रियो से खचाखच भरी हुई थी और यात्री बसो के छत पर सवार थे जो टक्कर के बाद जमीन पर आ गिरे। सूचना मिलते पुलिस और रोडवेज के अधिकारी मौके पर पहुँच गए और यात्रियों को रेसक्यू कर अस्पताल भिजवाया। जहां उनका उपचार चल रहा है, किसी भी यात्री की कैज्वल्टी की सूचना नहीं है। बाकी यात्रियों को दूसरी बसों का इंतजाम कर उनके घरों को भेजा गया है।

Related posts

अवैध रुप से चल रही पटाखा की फैक्ट्री का भंडाफोड़,1004 किलोग्राम निर्मित और अर्धनिर्मित पटाखे बरामद 3 गिरफ्तार

Ajit Sinha

बाइक सवार बदमाशों ने सीएमएस इंफोसिस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से 6 लाख 80 हजार लूटे, सीसीटीवी में कैद हुए बदमाश

Ajit Sinha

सीएम योगी ने गांवों में बने हॉस्पिटलों को बनाया मजाक,कहीं है कूड़ा करकट ढेर है,तो कहीं जानवरों का बसेरा,कई केन्द्रों पर लगे है ताले

Ajit Sinha
error: Content is protected !!