Athrav – Online News Portal
अपराध हरियाणा

हरियाणा: हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले 6 इनामी व मोस्ट वांटेड बदमाश दबोचे

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़: हरियाणा पुलिस ने जींद जिले से एक लाख रुपये के इनामी व मोस्ट वांटेड छः बदमाशों को को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
हरियाणा पुलिस के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से 2 अवैध पिस्तौल, 3 कारतूस और एक कार भी बरामद की है। जीन्द पुलिस अधीक्षक डी.आई.जी. ओम प्रकाश नरवाल आई.पी.एस’ के द्वारा आरोपियो को पकडने बारे दिए गए  सख्त दिशा-निर्देशों की पालना करते हुए  ’ए.एस.पी अजीत सिहं शेखावत’ के नेतृत्व में डिटेक्टिव टीम ईन्चार्ज निरिक्षक समरजीत सिंह ने अपनी टीम के साथ जिला जीन्द के इलावा जिला हिसार, कैथल, भिवानी, सोनीपत, रोहतक व झजर जिलों के मोस्ट वांटेड अपराधियों को पकडने में कामयाबी हासिल की हैं।
           
पुलिस को काफी समय से आरोपितों की तलाश थी जिस पर पुलिस महानिदेशक हरियाणा ने आरोपी सुनील उर्फ षिला पुत्र रामफल निवासी  खरकरामजी, नवीन उर्फ बब्बल  निवासी पाई जिला कैथल, संजीत उर्फ संचिन  निवासी  बिटाना जिला सोनीपत व शिवम निवासी  शामलो कलां जिला जीन्द पर 25-5 हजार रूपये इनाम घोषित किया गया था। आरोपितों को पकडने का कार्य ए.एस.पी अजीत सिंह शेखावत के नेतृत्व में डिटेक्टिव टीम ईन्चार्ज निरिक्षक समरजीत सिहं को सोंपा गया था जिन्होने ए.एस.आई समरजीत सिहं, ए.एस.आईमनोज, मुख्य सिपाही. प्रवीण, ए.एस.आई नवदीप, सिपाही अशोक कुमार सिपाही अंकित सिपाही राजेश सिपाही संदीप  के साथ मिलकर काम करते हुये उन्होने आरोपियों को पकडने में दिन रात मेहनत करके कामयाबी हासिल की है।
                 
पुलिस ने आरोपित  सुनील निवासी  खरकरामजी, नवीन उर्फ बब्बल निवासी  पाई जिला कैथल, संजीत उर्फ संचिन  निवासी बिटाना जिला सोनीपत व शिवम् निवासी शामलो कलां, जिला जीन्द के इलावा आरोपित सोमबीर निवासी सिन्धवी खेडा व साहिल निवासी निजामपुर सोनीपत को भी गिरफ्तार किया है। आरोपितों  को कलवीरवार को गतौली से शामलों के रास्ते नहर के पुल से गिरफतार किया गया था जिनको आज अदातल में पेश  करके तीन दिन का पुलिस रिमाण्ड हासिल किया गया है। आरोपितों से गहनता से पूछताछ की करके अन्य वारदातों बारे पता लगाया जाऐगा व वारदातों में प्रयोग अन्य असला भी बरामद किया जाऐगा।

Related posts

पाकिस्तान से विदेशी हथियार लेकर भारत, दिल्ली -एनसीआर और यूपी में सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश, 9 आरोपित पकड़े

Ajit Sinha

फरीदाबाद: पत्नी के मौसेरे भाई की लाठी -डंडों से पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में आरोपित को क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने किया अरेस्ट।

Ajit Sinha

पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने पार्टी प्रदेशाध्यक्ष के गृह क्षेत्र से किया जिला स्तरीय बैठकों का आगाज

Ajit Sinha
error: Content is protected !!