Athrav – Online News Portal
टेक्नोलॉजी फरीदाबाद

फरीदाबाद: गणित प्रवक्ता गजराज नागर का विद्यालय में विदाई समारोह , सेवानिवृत्ति मार्च में,कोरोना के कारण देरी से हुआ

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: तिगांव निवासी गणित प्रवक्ता गजराज सिंह नागर का आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विदाई समारोह हुआ। जिसमें साथियों ने उनके सुखद भविष्य एवं आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की। गजराज सिंह नागर की सेवानिवृत्ति 31 मार्च 2020 को हो गई थी परन्तु कोरोना काल के कारण विदाई समारोह अब हुआ है।

गणित विषय पढ़ाने वाले नागर का विद्यालय के सर्वांगीण विकास में भी विशेष सहयोग माना जाता है। उन्हें विद्यालय के भवन निर्माण एवं देख रेख और अपने विषय के प्रति उनके लगाव के लिए सभी ने सराहना की । इस अवसर पर प्राचार्य उर्मिला रानी साहु व अन्य ने उन्हें सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सीमा नागर, पं राममूर्ति शर्मा,मास्टर छिद्दामल रावत,रिटायर्ड प्रिंसिपल सुशील चंद यादव, नवाब सिंह यादव, मास्टर रतीचंद नागर, प्रकाशवीर भड़ाना, केहरी सिंह बिधूड़ी, चंद्रमल भड़ाना, मास्टर धर्मबीर नागर, लाल सिंह,ज्ञानेंद्र नागर सरपंच, प्रताप नागर पूर्व सरपंच आदि विशिष्ट व्यक्ति मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी प्रवक्ता सुखविन्द्र गौड ने किया। 

Related posts

फरीदाबाद: अधिकारियों को दिए निर्देश, निर्माण कार्यों में कोताही व गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा बर्दाश्त- संदीप सिंह

Ajit Sinha

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच,डीएलएफ ने आज देशी शराब से भरे हुए एक टाटा -407 को पकड़ा, 5 पर केस , एक चालक अरेस्ट।

Ajit Sinha

बजरंगबली की तस्बीर लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने कर्नाटक में मिली भारी जीत के बाद, लगाए ख़ुशी के ठुमके

Ajit Sinha
error: Content is protected !!