Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद राजनीतिक

बजरंगबली की तस्बीर लेकर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने कर्नाटक में मिली भारी जीत के बाद, लगाए ख़ुशी के ठुमके


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: कर्नाटक में कांग्रेस की प्रचंड बहुमत की जीत से पूरे देश के कांग्रेसियों में जोश का माहौल बना हुआ है। इसी कड़ी में हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के संयोजन में सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस कार्यालय पर लड्डू बांटकर व पटाखे जलाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कर्नाटक की जीत का जश्न मनाया। इस दौरान भारी संख्या में लोग कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और सुमित गौड़ सहित अन्य कांग्रेसजनों को कर्नाटक में कांग्रेस की जीत पर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने ‘अभी तो दक्षिण की झांकी है, अभी पूरा देश बाकि है’ ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद’ के गगनभेदी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया।

इस मौके पर सुमित गौड़ ने कहा कि कर्नाटक में जीत जनता के विश्वास की जीत है, भाजपा सरकार अक्सर हिन्दू-मुस्लिम व राम मंदिर के माध्यम से लोगों को गुमराह करती है और इस बार उन्होंने कर्नाटक में बजरंग बली के नाम का सहारा लिया, जबकि बजरंग बली ऐसे भगवान है, जो हाथों हाथ काम तमाम कर देते है, जिस प्रकार उन्होंने रावण की लंका जला दी, उसी प्रकार कर्नाटक में भाजपा की गलत भावना को देखते हुए उनकी करारी हार करके उन्हें सच्चाई का आईना दिखा दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार किया है और कार्यकर्ता और दमखम से केंद्र व प्रदेश की जनविरोधी भाजपा सरकार की पोल आमजन में खोलने का काम करेंगे। 

Related posts

एक कहावत हैं जंगल में मोर नाचा, उसे किसने देखा, आप गर्व से कह सकते हैं, मैंने सफ़ेद मोर को नाचते हुए देखा हैं, इस वीडियो में। 

Ajit Sinha

फरीदाबाद : पत्नी रचना की गला घोंट कर हत्या कर दी और लाश को नाले में फेंक दिया,फिर मुजेसर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट करवा दी, 3 अरेस्ट ।

Ajit Sinha

एचटैट-2026: निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुरक्षित परीक्षा के लिए हरियाणा पुलिस की व्यापक तैयारियां पूरी -डीजीपी अजय सिंघल

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x