Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

फरीदाबाद: थाना साइबर सेल ने  सिम अपग्रेडेशन करने के नाम पर लोगों के बैंक खातों में सेंध लगाने वाले 8 आरोपित अरेस्ट 

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: थाना साइबर सेल की टीम ने आज सिम अपग्रेडेशन करने के नाम परआमजनों  के बैंक खातों में सेंध लगाने वाले 8 आरोपितों  को कर्नाटक व जामताड़ा से  गिरफ्तार हैं। सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद जामताड़ा  जिला  कोर्ट में पेश करके ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। पुलिस आज शाम तक पहुंचेगी फरीदाबाद।
इंचार्ज बसंत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों के नाम राजा हुसैन सोताकनॉल निवासी सावडी थाना रौन जिला गदग  ,कर्नाटक, विष्णु मंडल निवासी चित्रा, थाना चित्रा, देवघर, झाड़खंड, प्रदीप दास, विक्की कुमार , राकेश दास , संतोष मंडल , सुशील महतो व नरेश दास  निवासी गांव मटटांड़ थाना करमाटांड़ , जामताड़ा , नारायणपुर , झाड़खंड  हैं।

 उनका कहना हैं कि उनकी टीम ने दो आरोपित अजय व शत्रुघ्न को लेकर झाड़खंड गई थी उसी के निशानदेही पर इन सभी आठ आरोपितों को और गिरफ्तार किया गया हैं। यहां आने के बाद सभी आरोपितों से गहनता से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही पता चल पाएगा की कितने लोगों के बैंक खातों से पैसे निकाले गए  हैं। 

Related posts

वर्दी का मान रख गया दीपक, ड्यूटी हमेशा प्राथमिकता रही, पुलिस विभाग सदा ऋणी रहेगा

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डीसी विक्रम सिंह के नेतृत्व में जिला की विधानसभाओं में निकाला गया फ्लैग मार्च- वीडियो देखें।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: डॉ. मेहा शर्मा ने संभाला जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के कुलसचिव का कार्यभार

Ajit Sinha
error: Content is protected !!