Athrav – Online News Portal
अपराध गुडगाँव वीडियो

ब्रेकिंग न्यूज़: गुरुग्राम के गांव बसई के पास बदमाशों ने 3 लड़कों को सरेआम गोली मार कर की हत्या-एसीपी को वीडियो में सुने

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
गुरुग्राम: आज सांय करीब 6 बजे गुरुग्राम में दो अलग-अलग स्थानों पर गांव बसई में बदमाशों  ने तीन लोगों की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी। इनमें दो लड़कों की हत्या गांव बसई के पास विंग एन्क्लेव में की गई हैं। इससे थोड़ी दूर पर एक और शख्स की गोली मार कर हत्या की गई हैं। गोली मारने वाले सभी बदमाश हैं। पुलिस की माने तो एक प्लाट के झगड़े को लेकर रंजिशन तीनों लड़कों की हत्या की गई हैं। इस तिहरे हत्याकांड को गांव भुड़का कलां निवासी पवन नेहरा आदि ने अंजाम दिया है। ऐसी आशंका जताई जा रहीं हैं। 

पुलिस की माने तो  थाना सेक्टर -9 को आज सांय लगभग 6 बजे एक सूचना मिली कि गांव बसई के नजदीक दो अलग -अलग स्थानों तीन लोगों की सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी गई हैं। और सभी हमलाबर मौके से फरार हो गए। इस सूचना पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और इस हत्या कांड की जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने दोनों मृतकों की पहचान अनमोल, निवासी भवानी एन्क्लेव व सन्नी निवासी गांव बसई  के रूप में हुई हैं। जबकि तीसरे लड़के की पहचान अभी नहीं हुई हैं। पुलिस की माने तो हत्यारों को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच की चार टीमें लगाईं हैं। 

Related posts

एनसीईआरटी की डुप्लीकेट पायरेटेड किताबों की छपाई, भंडारण और वितरण में शामिल एक संगठित सिंडिकेट का भंडाफोड़।

Ajit Sinha

एक सरदार फाइनेंसर ने एक लाख रूपए कर्ज के नहीं लौटाने पर एक शख्स की “कृपाण” घोंप कर हत्या कर दी, अरेस्ट।

Ajit Sinha

1325 किलोग्राम 380 ग्राम चूरा पोस्त व 53000 नशीली गोलियां जब्त कर पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है।

Ajit Sinha
error: Content is protected !!