Athrav – Online News Portal
फरीदाबाद

फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस की टीम ने आज चार अवैध कलोनोनियों में जमकर तोड़े अवैध निर्माणों को

अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
फरीदाबाद: डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस नरेश कुमार ने आज गांव दयालपुर, मच्छगर व सीही  में अवैध रूप से विकसित किए गए कालोनियों में जमकर तोड़फोड़ की कार्रवाई को अंजाम दिया। इस कार्रवाई के वक़्त भारी पुलिस बल मौजूद थी। यह सभी कालोनियां कलोनिनाइजरों के द्वारा विकसित किए गए थे। डीटीपी इंफोर्स्मेंट एंव विजिलेंस नरेश कुमार ने लोगों से अपील की है कि अवैध कालोनियों में एक भी प्लाट और बने हुए अवैध निर्माणों को ना ख़रीदे। वरना बिल्डर एंव कलोनिनाइजर आपकी जीवन भर की कमाई को लूट लेंगें। 

डीटीपी इंफोर्स्मेंट नरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज उनके नेतृत्व उनका तोड़फोड़ दस्ता गांव मच्छगर , दयालपुर व गांव सीही में अलग-अलग समय पर पहुंची। यहां पर अवैध रूप से चार कालोनियों को विकसित किया जा रहा था। इन अवैध कालोनियों को कई कलोनिनाइजरों के  द्वारा लगभग 12 एकड़ जमीनों पर विकसित किए गए थे। इनमें अवैध रूप से 10 रिहायशी निर्माण, एक प्रॉपर्टी डीलर के कार्यालय, 3 इंडस्ट्रीज शेड , 40 डीपीसी व बाउंड्रीवाल बने हुए थे। इन सभी निर्माणों को कनिष्ठ अभियंता प्रदीप राणा की देखरेख में उनकी टीम ने एक अर्थमूभर मशीन की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया हैं। उनका कहना हैं कि इस तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान वह स्वंय ड्यूटी मजिस्टेट के रूप में उपस्थित थे।   

Related posts

विजय वर्धन ने आज 34वें मुख्य सचिव के तौर पर अपना पदभार किया ग्रहण, कहा,ईमानदारी से कार्य करे अधिकारी व कर्मचारी

Ajit Sinha

फरीदाबाद: जो व्यक्ति जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करता है, उसकी मदद स्वयं भगवान करते हैं,कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ।

Ajit Sinha

फरीदाबाद: परचून की दुकान पर दूध की थैली नहीं मिला तो शख्स ने दुकानदार को गोली मार दी, केस दर्ज

Ajit Sinha
error: Content is protected !!