Athrav – Online News Portal
अपराध फरीदाबाद

जनस्वास्थ्य विभाग का एसडीओ 16 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथों किया अरेस्ट।


अजीत सिन्हा की रिपोर्ट 
चंडीगढ़:हरियाणा राज्य सतर्कता ब्यूरो ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एक उपमंडल अभियंता (एसडीई) को लंबित बिल भुगतान के एवज में 16 ,000 रुपये की रिश्वत मांगने और स्वीकार करने के आरोप में रंगे हाथों काबू किया है।ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी उपमंडल अभियंता का नाम  फतेहाबाद में तैनात दीपक कुमार  है।
             
फतेहाबाद जिले के गांव मेहुवाला निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग का एसडीई और कार्यकारी अभियंता तरुण गर्ग उसके द्वारा किए गए कार्य के लंबित बिलों का भुगतान करने के एवज में क्रमशः 28,000 रुपये और 20,000 रुपये रिश्वत की मांग कर रहे हैं।
शिकायत मिलने पर एक टीम गठित की गई जिसने रेड कर शिकायतकर्ता से 16,000 रुपये की रिश्वत लेते आरोपी एसडीई को गिरफ्तार कर लिया।
भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत ब्यूरो के पुलिस स्टेशन, हिसार में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

Related posts

फरीदाबाद :ग्रीन फील्ड कालोनी में यूआईसी ने लोगों की जरुरत को ध्यान में रखते हुए डिस्पेंसरी खोला,फिजियोथ्रेपी करा सकते हैं,चेयरमेन

Ajit Sinha

चंडीगढ़ ब्रेकिंग: साइबर फ्रॉड पर नकेल कसने के लिए देश के 7 राज्यों में 50 हॉटस्पॉट क्षेत्रों की तैयार की गई सूची

Ajit Sinha

फरीदाबाद में हरियाणा प्रदेश सेवानिवृत्त पेंशनरों के लिए 8 जुलाई को लगेगा मोबाईल नवीनीकरण कैंप

Ajit Sinha
0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
error: Content is protected !!
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x